Reliance Market Capital: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ गया। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.56 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। बीएसई पर लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ रिलायंस का शेयर 6.86 प्रतिशत बढ़कर 2,896.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 7.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,905 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। एनएसई पर यह 6.79 प्रतिशत उछलकर 2,890.10 रुपये पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 7.34 प्रतिशत बढ़कर 2,905 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें -
कितने शेयरों में हुआ कारोबार
आज दिन में बीएसई पर कंपनी के 8.24 लाख शेयरों और एनएसई पर 1.19 करोड़ से अधिक शेयरों में कारोबार हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल बढ़कर 19,59,444.03 करोड़ रुपये हो गई। एक ही दिन में इसकी मार्केट कैपिटल 1,25,591.68 करोड़ रुपये बढ़ गई। मार्केट कैपिटल के लिहाज से ये भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।
कहां तक जा सकता है शेयर
आज सोमवार को कंपनी का शेयर 2,896.15 रु पर बंद हुआ। जबकि मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयर के लिए 3130 रु का टार्गेट रखा है। यानी देखा जाए तो मौजूदा स्तरों से कंपनी का शेयर 8 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल के हवाले से बताया गया है।
