बिजनेस

Reliance Retail जुटाएगी 29000 करोड़ रु, कई सॉवरेन वेल्थ फंड निवेश को तैयार

Reliance Retail May Get More Funds: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (12443 करोड़ रु) और जुटाने की प्लानिंग कर रही है।

Image

रिलायंस रिटेल औप अधिक पैसा जुटाएगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस रिटेल 1.5 अरब डॉलर जुटाना चाहती है
  • कर रही कई निवेशकों के साथ बातचीत
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है रिलायंस रिटेल

Reliance Retail May Get More Funds: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं, की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (12443 करोड़ रु) और जुटाने की प्लानिंग कर रही है। इसके नए निवेश के लिए कंपनी सिंगापुर, अबू धाबी और सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Funds) सहित मौजूदा निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है।

29000 करोड़ रु जुटाने का प्लान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार निवेशकों के साथ बातचीत 3.5 अरब डॉलर (29034 करोड़ रु) जुटाने के इंटरनल टार्गेट का हिस्सा है जिसे कंपनी सितंबर के अंत तक पूरा करना चाहती है। इनमें से कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने पिछले महीने 1 बिलियन डॉलर (8295 करोड़ रु) के निवेश की ऐलान कर दिया है।

वहीं केकेआर एंड कंपनी (KKR & Co) ने इस सप्ताह 250 मिलियन डॉलर (2073 करोड़ रु) के निवेश का ऐलान किया है।

जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और पीआईएफ कर सकते हैं निवेश

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर का जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) और सऊदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) प्रत्येक रिलायंस रिटेल में 100 अरब डॉलर (8.29 लाख करोड़ रु) की वैल्यूएशन पर कम से कम 4147 करोड़ रु का निवेश करना चाहते हैं।

ये तीन निवेशक कम निवेश भी कर सकते हैं। बाकी रिलायंस रिटेल और फंड जुटाने के लिए कम से कम एक या दो अन्य निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रही है। जीआईसी, पीआईएफ और एडीआईए दुनिया के सबसे बड़े निवेश फंडों में से हैं और इन तीनों की मिलाकर रिलायंस रिटेल में 4.4% हिस्सेदारी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article