Reliance Power Share Price Target: रिलायंस पावर ने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। कंपनी के अनुसार, उसका कोई बैंक कर्ज नहीं है और न ही किसी तरह का डिफॉल्ट हुआ है। वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के खर्चे 2,109.56 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 3,167.49 करोड़ रुपये थे। खर्चों में आई इस गिरावट ने निवेशकों में सकारात्मकता बढ़ा दी है।
टेक्निकल एनालिसिस: शेयर में तेजी की संभावना
रिलायंस पावर के शेयरों ने हाल ही में एक सिमेट्रिकल ट्रायंगल ब्रेकआउट दिया है, जो तकनीकी रूप से एक मजबूत संकेत माना जाता है। ईटी नाउ के मुताबिक सेंटरम ब्रोकिंग के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) निलेश जैन के अनुसार, स्टॉक ने 100-दिन और 50-दिन की मूविंग एवरेज को पार कर लिया है, जो कि ₹41.5-42 के करीब स्थित थी। यह संकेत देता है कि शेयर ₹46 तक तेजी से पहुंच सकता है और लंबी अवधि में यह ₹48.5-50 तक जा सकता है। हालांकि, उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखी जा सकती है, इसलिए अभी नए लॉन्ग पोजीशन लेना उचित नहीं होगा।
सही एंट्री प्वाइंट और स्टॉप लॉस
विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशकों को ₹42.5-43 के स्तर पर खरीदारी का मौका तलाशना चाहिए। यदि शेयर इस स्तर तक गिरता है, तो यह एक मजबूत एंट्री प्वाइंट हो सकता है। लॉन्ग पोजीशन के लिए ₹40.5 के नीचे स्टॉप लॉस रखना महत्वपूर्ण होगा। यदि स्टॉक इस स्तर को पार कर जाता है, तो निकट भविष्य में ₹46-47 तक जाने की संभावना है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
