Reliance Share Touched All Time High: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से डीमर्ज यानी अलग करने की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों को खरीदने की हौड़ मच गई है।
इससे कंपनी के शेयर में अच्छी-खास तेजी दिख रही है। इस तेजी से रिलायंस का शेयर अपने आज तक के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है।
कहां पहुंचा रिलायंस का शेयर
एनएसई (NSE) पर रिलायंस का शेयर 2633.60 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 2,688.90 पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 115.90 रु या 4.40 फीसदी की मजबूती के साथ 2,749.50 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.61 लाख करोड़ रु हो गई है।
अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 2,756.00 रु तक उछला है, जो इसके आज तक का सबसे ऊंचा स्तर भी है।
क्या है डीमर्जर प्लान
डीमर्जर डील के तहत, सभी रिलायंस शेयरधारकों को अपने हर शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। इसके लिए 20 जुलाई रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास 19 जुलाई तक रिलायंस का शेयर होगा, वे जेएफएसएल के शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होंगे।
कराया 5000 फीसदी से ज्यादा फायदा
- 5 जुलाई 2002 को लिस्ट होने के बाद से अब तक RIL का शेयर 5,086 रिटर्न दे चुका है
- बीते 5 सालों में शेयर ने 152 फीसदी फायदा कराया है
- इसके एक साल का रिटर्न 13.4 फीसदी और 2023 में अब तक रिटर्न 6.7 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
