बिजनेस

PMI data: भारत के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़त, रोजगार भी 18 साल के उच्चतम स्तर पर

PMI data: मई के सर्वे में सामने आया है कि निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और साथ ही निजी क्षेत्र की नौकरियां 2006 के बाद सबसे तेजी से बढ़ी हैं, जो कि दिखाता है कि बाजार में व्यापार के लिए माहौल बेहतर बना हुआ है। हालांकि, लागत में इजाफा होने के कारण सेवाओं और सर्विस की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

Image

Record growth in India's exports employment growth also at highest level in 18 years

Photo : iStock

PMI data: भारत के निर्यात में मई में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके साथ ही रोजगार में 18 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एचएसबीसी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से ये जानकारी मिली।

निजी क्षेत्र 2010 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा तेज बढ़त

एसएंडपी ग्लोबल की ओर से तैयार किए गए पीएमआई के आंकड़ों के मुताबिक, निजी क्षेत्र में जुलाई 2010 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा तेज बढ़त देखने को मिली है। विनिमार्ण उद्योग में बिक्री और उत्पादन में बढ़त जारी है। इस बार सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में ज्यादा बढ़त हुई है।

निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि

मई के सर्वे में सामने आया है कि निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और साथ ही निजी क्षेत्र की नौकरियां 2006 के बाद सबसे तेजी से बढ़ी हैं, जो कि दिखाता है कि बाजार में व्यापार के लिए माहौल बेहतर बना हुआ है। हालांकि, लागत में इजाफा होने के कारण सेवाओं और सर्विस की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स में बढ़त

सर्वे में बताया गया कि मई में हेडलाइन एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स (जो कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के संयुक्त उत्पादन को मासिक आधार पर दर्शाता है) बढ़कर 61.7 हो गया। अप्रैल में ये 61.5 था। यह पिछले 14 वर्षों में हुई सबसे तेज वृद्धि है। रिपोर्ट में बताया गया कि नए काम आने और मांग मजबूत बने रहने के कारण वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, दोनों सेक्टरों से निर्यात में सितंबर 2014 के बाद सबसे ज्यादा तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article