
RBI Monetary Policy April 2023 :नहीं बढ़ेगी EMI ,शक्तिकांत दास बोले- ग्लोबल वित्तीय संकट के आधार पर आगे फैसला
RBI Monetary Policy April 2023 Meeting Updates in Hindi:भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति पेश कर दी है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली पॉलिसी में आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं की है।मार्च में जिस तरह से अमेरिकी, यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने कर्ज महंगा किया है। उसे देखते हुए एक बार फिर आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की संभावन थी। फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर चुके हैं। आरबीआई के लिए चिंता का विषय रिटेल महंगाई है। हालांकि उसने इस साल 5.2 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान जताया है।आरबीआई के इस फैसले से होम लोन , कार लोन से लेकर दूसरे कर्ज महंगे नहीं होंगे।