बिजनेस

5 साल में 2711% रिटर्न देने वाला रेलवे स्टॉक फिर चर्चा में! ब्रोकरेज हाउस ने दिया 'BUY' रेटिंग, 19% की और तेजी संभव

रेलवे स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ गई है, खासकर जब बात हो टिटागढ़ रेल सिस्टम्स जैसी मल्टीबैगर कंपनी की। ब्रोकरेज हाउस अशिका ने इस स्टॉक पर 'BUY' की सिफारिश करते हुए 19% की अपसाइड का अनुमान जताया है।

Image

रेलवे स्टॉक्स ।

Photo : iStock

बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, टिटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर ने पिछले 5 सालों में 2711.89%, 3 साल में 815.33%, और 2 साल में 136.58% का तगड़ा रिटर्न दिया है। हालिया एक महीने में शेयर ने 21.27% का मुनाफा दिया है, जो सेंसेक्स के 0.29% रिटर्न से काफी बेहतर है। इस साल अब तक (YTD) स्टॉक में 18% की गिरावट आई है, और बीते 6 महीनों में 24% का करेक्शन देखा गया है। मौजूदा भाव ₹890 के करीब है, जिससे निवेशकों को कम दाम में खरीदने का मौका मिल सकता है।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस ₹1,060

अशिका ब्रोकिंग हाउस ने अपने 3 जून की रिपोर्ट में टिटागढ़ रेल पर BUY की सिफारिश बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹1,060 तय किया है। यह मौजूदा कीमत से लगभग 19% की अपसाइड को दर्शाता है। FY26E EPS के आधार पर कंपनी को 43x वैल्यूएशन दिया गया है।

सेगमेंटल प्रदर्शन: यात्री डिब्बों में तेजी, माल डिब्बों में गिरावट

फ्रेट रेल सिस्टम्स का रेवेन्यू Q4FY25 में ₹91.53 करोड़ रहा, जिसमें QoQ आधार पर 3.5% की वृद्धि और YoY आधार पर 10% की गिरावट रही।

  • EBIT में 5.7% QoQ वृद्धि, लेकिन YoY 15.9% गिरावट दर्ज की गई।
  • मार्जिन 11.8% रहा, जो पिछली तिमाहियों की तुलना में थोड़ा कम है।
  • पैसेंजर रेल सिस्टम्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां रेवेन्यू में QoQ 82.6% और YoY 154.1% की बढ़ोतरी देखी गई।

शेयर का हाल

मंगलवार को टिटागढ़ रेल के शेयर ₹898.40 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹907.90 से ₹9.50 (-1.05%) कम है। करेक्शन के बावजूद लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस ने इसे निवेशकों का पसंदीदा स्टॉक बना रखा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article