बिजनेस

Q4 Results 2025: सालासर टेक्नो का मुनाफा 26% बढ़कर 19.31 करोड़ रु पहुंचा

सालासर टेक्नो ने Q4 FY25 में 26% की वृद्धि के साथ ₹19.31 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी की आय ₹470 करोड़ रही। पूरे साल का मुनाफा ₹50.71 करोड़ और राजस्व ₹1412 करोड़ रहा। कंपनी ने फरवरी में 4:1 बोनस शेयर जारी किए और पहले शेयर स्प्लिट भी किया था। पांच सालों में शेयर ने 825% का दमदार रिटर्न दिया है।

Image

सालासार टेक्नो का रिजल्ट।

सालासार टेक्नो इंजिनियरिंग (Salasar Techno Engineering) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के लिए मजबूत वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने Q4 में ₹19.31 करोड़ का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹15.22 करोड़ था — यानी सालाना आधार पर 26% की वृद्धि। ऑपरेशनल रेवेन्यू भी शानदार 30% की छलांग लगाते हुए ₹470 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹356.23 करोड़ था। कंपनी का कुल खर्च ₹444 करोड़ दर्ज किया गया।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में सालासर टेक्नो ने ₹50.71 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि कंपनी की कुल आय ₹1412 करोड़ रही। 30 मई को BSE पर सालासर टेक्नो के शेयर ₹8.98 प्रति शेयर पर बंद हुए। पिछले दो वर्षों में शेयर का प्रदर्शन स्थिर रहा है, लेकिन तीन सालों में 89% और पांच सालों में यह स्टॉक 825% तक चढ़ चुका है, जिससे यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हुआ है।

बोनस शेयर और शेयर स्प्लिट

फरवरी 2024 में कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, यानी हर एक शेयर पर निवेशकों को 4 अतिरिक्त शेयर मिले। इससे पहले, जून 2022 में कंपनी ने अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयरों को 10:1 के अनुपात में स्प्लिट कर ₹1 फेस वैल्यू के शेयर जारी किए थे।

2006 में स्थापित सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग रेलवे, पावर, टेलिकॉम और एनर्जी क्षेत्रों में इंजीनियरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देती है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹1550 करोड़ है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article