बिजनेस

Punjab and Sind Bank QIP: पंजाब एंड सिंध बैंक ला रही क्यूआईपी, 2000 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

Punjab and Sind Bank QIP: क्यूआईपी से बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मार्च, 2024 के अंत में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.10 प्रतिशत था। इसके अलावा, इससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी कम करने में मदद मिलेगी। पंजाब एंड सिंध बैंक में भारत सरकार की 98.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Image

पंजाब एंड सिंध बैंक ।

Photo : Twitter

Punjab and Sind Bank QIP: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने कारोबार वृद्धि के लिए योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वरूप कुमार साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "निदेशक मंडल ने पहले ही मंजूरी दे दी है और मर्चेंट बैंकरों को अगस्त तक शामिल कर लिया जाएगा।"

बाजार परिस्थितियों के आधार पर, धन जुटाने का काम दूसरी तिमाही या तीसरी तिमाही में पूरा हो सकता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि क्यूआईपी से बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मार्च, 2024 के अंत में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.10 प्रतिशत था। इसके अलावा, इससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी कम करने में मदद मिलेगी। पंजाब एंड सिंध बैंक में भारत सरकार की 98.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बहीखाता में 12-14 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

चालू वित्त वर्ष के लिए ऋण वृद्धि परिदृश्य पर साहा ने कहा कि बैंक को परिसंपत्ति बहीखाता में 12-14 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसमें खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) में 15-18 प्रतिशत की वृद्धि देखी जानी चाहिए।

जमा के मामले में उन्होंने कहा कि बैंक को चालू वित्त वर्ष के दौरान देनदारियों में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। साहा ने कहा कि बैंक ने संतुष्टि के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई ग्राहक-केंद्रित पहल की हैं। इसके तहत बैंक 50 चिन्हित शाखाओं को मॉडल या स्मार्ट शाखाओं में बदल रहा है। साहा ने कहा कि बैंक ने महिलाओं के लिए रुपे द्वारा संचालित पीएसबी पिंक डेबिट कार्ड भी पेश किया है, जिसके कई लाभ हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article