बिजनेस

SBI समेत सभी सरकारी बैंकों में प्राइवेट सेक्टर से नियुक्त होंगे अधिकारी, सरकार ने खोले द्वार

Public Sector Banks Reforms: सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत सरकारी बैंकों में टॉप मैनेजमेंट पदों को प्राइवेट सेक्टर के उम्मीदवारों के लिए खोल दिया है। एसबीआई में प्रबंध निदेशक (एमडी) के चार पदों में से एक पद अब प्राइवेट के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। पहले सभी पद आंतरिक नियुक्ति से भरे जाते थे।

Image

एसबीआई और अन्य सार्वजनिक बैंकों में निजी क्षेत्र के लिए नए अवसर खुले (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Public Sector Banks Reforms: सरकार ने सरकारी सेक्टर के बैंकों (PSBs), विशेषकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), में टॉप मैनेजमेंट पदों के लिए प्राइवेट सेक्टर के अनुभवी पेशेवरों को मौका देने का रास्ता साफ कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के 4 पद हैं। सरकार के संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत अब इनमें से एक पद प्राइवेट सेक्टर के लिए और सरकारी सेक्टर की वित्तीय संस्थाओं में कार्यरत बाहरी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। अब तक सभी एमडी और चेयरमैन की नियुक्तियां बैंक के आंतरिक अधिकारियों से की जाती रही हैं।

कार्यकारी निदेशक (ईडी) पद भी प्राइवेट सेक्टर के लिए खुला

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक नए दिशानिर्देशों के अनुसार प्राइवेट सेक्टर के उम्मीदवार अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यकारी निदेशक (ED) पद के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। यह नियम SBI समेत पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया सहित 11 सरकारी बैंकों पर लागू होगा।

पात्रता के सख्त मानदंड

प्राइवेट सेक्टरक से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अनुभव के निम्नलिखित मानदंड तय किए गए हैं:-

  • कुल न्यूनतम 21 वर्षों का कार्य अनुभव
  • कम से कम 15 वर्षों का बैंकिंग अनुभव
  • बैंक के बोर्ड स्तर पर कम से कम 2 वर्षों का अनुभव
  • एसबीआई में पहली रिक्ति बाहरी उम्मीदवार से भरी जाएगी

दिशानिर्देशों के लागू होने की तारीख से एसबीआई में एमडी का पहला रिक्त पद बाहरी उम्मीदवार से भरा जाएगा। इसके बाद आने वाली रिक्तियों को सरकारी बैंकों में कार्यरत पात्र उम्मीदवारों से भरा जाएगा।

प्रत्येक बैंक में एक ईडी पद बाहरी उम्मीदवारों के लिए खुला

राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यकारी निदेशक (ED) के लिए, प्रत्येक बैंक में कम से कम 1 पद सभी पात्र उम्मीदवारों जिसमें प्राइवेट सेक्टर के पेशेवर के लिए खुला होगा। बड़े बैंकों में ईडी के चार पद होते हैं, जबकि छोटे बैंकों में दो पद होते हैं। यह कदम सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है जिसके तहत सार्वजनिक बैंकों की कार्यकुशलता बढ़ाने और उनमें पेशेवर नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में सुधार किए जा रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article