बिजनेस

IPO निवेशकों की मौज! 15 दिन में SBI Funds Management सहित 8 कंपनियों पर दांव लगाने का मौका

IPO Market में हलचल बढ़ गई है। अगले 15 दिनों में प्राइमरी मार्केट में 8 कंपनियों की एंट्री होने जा रही है। इनमें सबसे बड़ी कंपनी SBI Funds Management है। इसके IPO पर तमाम निवेशकों की नजरें टिकी हैं।

Image

फरवरी में डीआरएचपी फाइलिंग के बाद अब लिस्टिंग की तरफ बढ़ा इश्यू

Upcoming IPO GMP : जून के आखिर में और जुलाई के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए अब IPO Market में भी हलचल बढ़ गई है। मेनबोर्ड और SME को मिलाकर अगले 15 दिनों के भीतर भारतीय बाजार में 8 कंपनियों की एंट्री होने जा रही है। इनमें सबसे बड़ा और सबसे चर्चित इश्यू SBI Funds Management का है, जबकि Kusumgar, Laser Power & Infra, Alpine Texworld और कई एसएमई कंपनियां भी निवेशकों की रडार पर हैं।

सबसे बड़ा IPO कौनसा?

अगले 15 दिनों के भीतर भारतीय शेयर बाजार एंट्री लेने वाले 8 IPO में सबसे अधिक चर्चा SBI Funds Management IPO की है। यह IPO करीब ₹11,693 करोड़ का है, जो इसे इस साल का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू भी बनाता है। इसके अलावा फिलहाल Kusumgar IPO 8 से 10 जुलाई तक खुला है, जबकि Laser Power & Infra IPO 9 से 13 जुलाई तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद 14 से 16 जुलाई के बीच SBI Funds Management IPO खुलेगा। वहीं, Alpine Texworld IPO भी 15 दिन के भीतर सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है।

SME IPO सेगमेंट में भी गतिविधि तेज है। Devson Catalyst IPO और Happy Steels IPO 9 से 13 जुलाई तक खुले रहेंगे, जबकि Millworks Technologies IPO और Shree Balaji (Mala) Textiles IPO 14 से 16 जुलाई के बीच निवेशकों के लिए खुले हैं।

क्यों SBI पर टिकी निगाहें?

सबसे अधिक फोकस SBI Funds Management पर रहेगा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹545-574 प्रति शेयर तय किया है और यह 2026 का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े ब्रांड, मजबूत म्यूचुअल फंड कारोबार और संस्थागत रुचि के कारण इस इश्यू पर निवेशकों की नजर रहेगी।

कंपनीसेगमेंटइश्यू अवधि
KusumgarMainboard8–10 जुलाई
Laser Power & InfraMainboard9–13 जुलाई
SBI Funds ManagementMainboard14–16 जुलाई
Alpine TexworldMainboard14–16 जुलाई
Devson CatalystSME9–13 जुलाई
Happy SteelsSME9–13 जुलाई
Millworks TechnologiesSME14–16 जुलाई
Shree Balaji (Mala) TextilesSME14–16 जुलाई
विश्लेषकों का कहना है कि लगातार नए आईपीओ आने से यह संकेत मिलता है कि कंपनियां बाजार के मौजूदा माहौल का फायदा उठाकर पूंजी जुटाना चाहती हैं। हालांकि निवेशकों को हर आईपीओ में पैसा लगाने के बजाय कंपनी के कारोबार, वैल्यूएशन, वित्तीय स्थिति और ग्रोथ की संभावनाओं का आकलन करने के बाद ही फैसला लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article