बिजनेस

Video: चुनाव से पहले आ रही एक और तेजी? जानें मार्केट गुरु निकुंज डालमिया का नजरिया

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 23, 2024, 02:31 PM IST

Share Market Outlook: बाजार में एक Pre Election Rally आने वाली है। इस खास शो में यह भी बताया गया कि बाजार मार्च और अप्रैल में कैसा रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बाजार को लेकर क्या है मार्केट गुरु निकुंज डालमिया का क्या नजरिया है।

Image

शेयर मार्केट

Share Market Outlook: शेयर मार्केट को लेकर ET Now Swadesh के खास शो में 'Nikunj Ki Nazar' में मार्केट गुरु और ET Now Swadesh के एडिटर इन चीफ निकुंज डालमिया ने मार्केट को लेकर अपना नजरिया पेश किया है। उन्होंने बताया गया कि जल्द ही बाजार में एक Pre Election Rally आने वाली है। इस खास शो में यह भी बताया गया कि बाजार मार्च और अप्रैल में कैसा रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि बाजार को लेकर क्या है मार्केट गुरु निकुंज डालमिया का क्या नजरिया है।

Share Market Outlook: Mid and SmallCap Stocks पर राय

मार्केट गुरु निकुंज डालमिया ने बताया,"Midcap Stocks उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं जहां से इनके अंदर रिकवरी आपको देखने को मिलेगी। मगर Largecap Stocks क्योंकि टेक्नीकली लिक्विडिटी की वजह से मुझे लगता है कि जो मार्केट की अप साइड है वह इस समय बहुत अच्छा है। तो मार्केट में डाउन साइड भी ज्यादा नहीं लग रही है और अप साइड भी नहीं लग रही है। जो झटका Mid and SmallCap में आना था वो आ चुका है। मुझे लगता है कि मार्केट अब बैलेंस आउट होगा। मगर मार्केट के अंदर तेजी का रुख नहीं लग रहा है।"

Share Market Outlook: Large cap Stocks पर राय

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट गुरु निकुंज डालमिया ने कहा,"पहले बात करते हैं एकदम Near term की। आजकल मार्च का महीना, मुझे नहीं लगता है कि मार्च के महीने के अंदर अब कोई बड़ा मूव आने वाला है। अगर इतनी बड़ी प्रोमोटर स्टेक सेल नहीं आती, इतना बड़ा लिक्विडिटी इवेंट मार्केट में नहीं होता, तो Nifty शायद ऊपर की तरफ ज्यादा जा सकता था।"

उन्होंने आगे कहा,"Nifty अब ऊपर में जाकर के रूक रहा है, थम रहा है। मार्केट Consolidation मोड में आ चुका है। मेरा यह मानना है कि Largecap Stocks के अंदर ज्यादा गिरावट नहीं आएगी और Midcap Stocks के अंदर Consolidation चालू हो जाएगा।"

Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो

अप्रैल महीने में दिख सकती है Pre Election Rally

निकुंज डालमिया ने मार्केट में रैली को लेकर कहा,"पिछले 3 साल में हमने देखा है कि जब भी मार्केट में मंदी आई है तो उसके बाद तेजी आई है। मतलब कि नीचे का रुख कम रहा है उसके बाद ऊपर का रुख रहा है।" उन्होंने आगे बताया,"मेरा मानना है कि न मंदी ना तेजी। इस समय लायल ओ वाला मार्केट है जिसके अंदर आपको शायद बहुत बड़ी ट्रेड्स न मिले। अगले कुछ दिनों के लिए ये Non Trade वाला मार्केट है। अगर मार्केट अगले 15-20 दिन तक नहीं जाता है तो मुझे लगता है कि अप्रैल महीने के अंदर Pre Election Rally एक आ सकती है।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article