बिजनेस

16 साल की भारतीय बेटी ने बना दिया करोड़ों का AI स्टार्टअप, जानकर करेंगे सलाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 10, 2023, 04:51 PM IST

Pranjali Awasthi Delv AI founder: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की एक 16 साल की लड़की प्रांजलि अवस्थी ने इस छोटी सी उम्र में करोड़ो की AI कंपनी खड़ी कर दी है।

Image

प्रांजलि अवस्थी ने जनवरी 2022 में अपनी कंपनी की स्थापना की।

Photo : Twitter

Pranjali Awasthi Delv AI founder: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की एक 16 साल की लड़की प्रांजलि अवस्थी ने इस छोटी सी उम्र में करोड़ो की AI कंपनी खड़ी कर दी है। जिसमें 10 लोग काम करते हैं। यानि जिस उम्र में बच्चे 11वीं या 12वीं में होते हैं और इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है, उस उम्रे के पड़ाव में प्रांजलि ने यह कारनामा कर दिखाया है। छात्रा ने Delv.AI नाम का AI स्टार्टअप शुरू किया है जिसकी वैल्यूएशन 12 मिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपये) से ज्यादा की है।

इतने करोड़ की मिली फंडिंग

प्रांजलि अवस्थी ने जनवरी 2022 में अपनी कंपनी की स्थापना की और अब तक लगभग 3.7 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल कर चुकी हैं। यानि महज 2 साल से भी कम में उन्होंने करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी है। ये अपने आप में एक हैरान करने वाली बात है। कंपनी की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक, इसमें फिलहाल 10 लोग काम करते हैं।

11 साल की उम्र में हुईं थी फ्लोरिडा शिफ्ट

प्रांजलि ने 7 साल की उम्र में कोडिंग करना शुरू कर दिया था। प्रांजलि को साइंस और टेक से प्यार होना तब शुरू हुआ जब उनके पिता ने उन्हें इस विषय में पढ़ने और आगे करियर बनाने के लिए कहा। 11 साल की उम्र में उनके परिवार के फ्लोरिडा शिफ्ट होने की वजह से और अच्छे मौके मिले और उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान कक्षाओं और प्रतिस्पर्धी गणित कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद 13 साल की उम्र में प्रांजलि ने फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी अनुसंधान प्रयोगशालाओं में इंटर्नशिप की जहां से उनका खुद की कंपनी खड़ी करने का मन पक्का हो गया और उन्होंने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article