बिजनेस

3 सालों तक फ्री में बांटे जाएंगे 75 लाख LPG गैस कनेक्शन, जानें कैसे करें अप्लाई

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2023: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन देने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

Image

3 सालों में 75 लाख गैस कनेक्शन दिए जाएंगे मुफ्त

KEY HIGHLIGHTS
  • 75 लाख महिलाओं को फ्री मिलेंगे गैस कनेक्शन
  • अगले 3 साल में दिए जाएंगे ये कनेक्शन
  • सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2023: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhanmantri Ujjwala Yojana) के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) देगी। इसके लिए आज 13 सितंबर को सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

10 करोड़ से अधिक महिलाओं को फायदा

ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन देने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी। यानी जिन महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा, उनकी संख्या 10.35 करोड़ होने जा रही है।

2016 में हुई थी शुरुआत

75 लाख नए कनेक्शन देने पर कुल 1,650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसका बोझ केंद्र सरकार उठाएगी। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी।

किसे दिया जाता है गैस कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। ठाकुर के अनुसार आज कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे। ये एलपीजी कनेक्शन अगले 3 वर्षों में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article