देशभर के छोटे निवेशकों के बीच पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) काफी पॉपुलर है। यह दोनों सेविंग स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित हैं, जो फिक्स रिटर्न और रिस्क फ्री रिटर्न सुनिश्चित करती हैं। RD अनुशासित मंथनी सेविंग वाले निवेशकों के लिए सही है। वहीं, अगर कोई निवेशक एकमुश्त रकम निवेश करना चाहता है तो उसके लिए FD बेहतर विकल्प है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों स्कीम में बेस्ट कौन है और कहां बेहतर रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
पोस्ट ऑफिस RD एक 5-साल की बचत योजना है जहां आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए आदर्श है जो नियमित रूप से बचत करने की आदत डालना चाहते हैं। ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है और मैच्योरिटी पर भुगतान किया जाता है, जिससे समय के साथ पूंजी में लगातार वृद्धि होती है।
पोस्ट ऑफिस RD की मुख्य विशेषताएं
निश्चित 5-साल की अवधि – कॉलेज फीस या दूसर मध्यम अवधि के बचत लक्ष्यों को प्रोत्साहित करता है। मासिक जमा सिर्फ 100 रुपये से शुरू। कोई भी बचत शुरू कर सकता है। तिमाही कंपाउंडिंग ब्याज का लाभ। 3 साल बाद समय से पहले निकासी। आपात स्थिति के दौरान आंशिक लिक्विडिटी प्रदान करता है। बैलेंस का 50% तक लोन सुविधा। खाता ट्रांसफर और नॉमिनेशन सुविधा – एक ही जगह पर लचीलापन और उत्तराधिकार योजना।
पोस्ट ऑफिस RD खातों के प्रकार
सिंगल अकाउंट RD - अकेले निवेशकों के लिए यह आउकंट है। जॉइंट अकाउंट RD – परिवारों या साझेदारों के लिए उपयुक्त जो साझा लक्ष्यों के लिए काम कर रहे हैं। माइनर अकाउंट RD – अपने बच्चे की बचत यात्रा जल्दी शुरू करने के लिए बढ़िया।
पोस्ट ऑफिस RD के फायदे
सरकार द्वारा गारंटीड रिटर्न– जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए आदर्श। कम जमा सीमा– सभी आय समूहों के लिए बचत को समावेशी बनाता है। लोन सुविधा – अपनी बचत को परेशान किए बिना कैश फ्लो को प्रबंधित करने में मदद करता है। दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण – नियोजित वित्तीय लक्ष्यों के लिए सबसे उपयुक्त।
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या है? पोस्ट ऑफिस FD या टाइम डिपॉजिट एकमुश्त जमा योजनाएं हैं जिनमें 1 से 5 साल की अवधि में गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप एक बार निवेश करते हैं और सालाना ब्याज कमाते हैं, जो कंपाउंड होता है और सालाना भुगतान किया जाता है। यह उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा है जिनके पास अतिरिक्त फंड हैं और जो पूंजी की सुरक्षा और अनुमानित रिटर्न चाहते हैं।
पोस्ट ऑफिस FD की मुख्य विशेषताएं
1 से 5 साल तक की अवधि के विकल्प। अपनी जरूरतों के हिसाब से समय-सीमा चुनें। न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये – ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए सुलभ। कोई ऊपरी सीमा नहीं - बड़े, सुरक्षित निवेश के लिए बढ़िया। 6 महीने बाद समय से पहले निकासी की सुविधा। ऑटोमैटिक रिन्यूअल और नॉमिनेशन की सुविधा।
कौन बेहतर विकल्प?
अगर आप एकमुश्त निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक बेहतर विकल्प होगा। वहीं, अगर आप मंथली सेविंग करना चाहते हैं तो आरडी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। दोनों ही स्कीम में जोखिम नहीं है और फिक्स रिटर्न मिलता है। इसलिए आप अपनी वित्तीय गोल के अनुसार निवेश कर सकते हैं।
