बिजनेस

PM Kisan Yojana Payment: नहीं मिले 2000 रु? तुरंत करें ये काम, मिलेगा पूरा पैसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:35 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Kist/Installment Payment Status: केंद्र सरकार की ओर से पात्र किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जो अन्नदाताओं के लिए सबसे सफल योजनाओं में से एक है।

Image

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: नहीं मिली 12वीं किस्त? तुरंत करें ये काम, मिलेगा पूरा पैसा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ होता है।
  • इसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार की तीन किस्तें दी जाती हैं।
  • यह आर्थिक मदद सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाला जाता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Kist/Installment Payment Status: 17 अक्तूबर 2022 का दिन देश के करोड़ों किसानों के लिए बहुत बड़ा दिन था। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 12वीं किस्त जारी की थी। पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की गई थी। लेकिन इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं जिनके अकाउंट में किस्त के पैसे अब तक नहीं आए हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो परेशानी की बात नहीं है। आप इसकी शिकायत कर सकते हैं और बकाया राशि प्राप्त कर सकते हैं।

इस नंबर पर करें कॉल

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों (PM Kisan Yojana Beneficiary) के बैंक अकाउंट में 12वीं किस्त भेज दी गई है। लेकिन अगर आपको अब तक पैसे नहीं मिले हैं तो हेल्पलाइन नंबर 155261 या फिर 011-24300606 पर कॉल करें। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

क्यों नहीं मिला 12वीं किस्त का पैसा?

12वीं किस्त का पैसे नहीं मिलने के कई कारण हो सकते हैं। अगर लाभार्थी ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो उन्हें स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा अगर फॉर्म में नाम की गलती, अंग्रेजी की जगह हिंदी में नाम लिखना, आधार कार्ड (Aadhaar Card) में नाम अलग होना, बैंक अकाउंट नंबर गलत होना, आदि भी किस्त अटकने के कारण हो सकते हैं।

ऑनलाइन चेक करें पेमेंट का स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है। आप पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसा पहुंचा है या नहीं। पेमेंट की स्थिति जानने के लिए वेबसाइट पर 'Farmers Corner' टैब पर क्लिक करें और 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक का विकल्प चुनें और डीटेल्स भरें। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें। इस प्रोसेस के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको पैसा मिला है या नहीं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article