बिजनेस

PM Kisan के इस नए नियम को नहीं किया पूरा, तो अटक सकता है 14वीं किश्त का पैसा

PM Kisan New Rule: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त की पेमेंट उस बैंक खाते में आएगी, जो आधार (Aadhaar) और एनपीसीआई (NPCI) दोनों से लिंक हो। यानी आपको यह वेरिफाई करना होगा कि आपका खाता एक एनपीसीआई और आधार-लिंक्ड बैंक खाता है।

Image

पीएम किसान योजना के नए नियम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाली है पीएम किसान की 14वीं किश्त
  • उससे पहले कुछ नियमों को पूरा करें
  • लैंड वेरिफिकेशन है जरूरी

PM Kisan New Rule: बहुत जल्द केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान योजना) की 14वीं किश्त जारी करने वाली है। सरकार करोड़ों पीएम किसान लाभार्थियों को 2000 रु की 14वीं किश्त जारी करेगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति किश्त 2000 रुपये और साल में कुल 6000 रुपये मिलते हैं। मगर अगर आपने इस योजना से जुड़ा एक नया नियम पूरा नहीं किया तो आपकी 14वीं किश्त का पैसा रुक सकता है।

ये काम है जरूरी

पीएम किसान योजना की लैंड वेरिफिकेशन प्रोसेस भी जारी है। पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए ये भी जरूरी है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी एग्रीकल्चर ऑफिस में जाकर लैंड वेरिफाई करा लें। ऐसा न करने पर आपकी पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त का पैसा रुक सकता है।

किस खाते में पैसा आएगा

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त की पेमेंट उस बैंक खाते में आएगी, जो आधार (Aadhaar) और एनपीसीआई (NPCI) दोनों से लिंक हो। यानी आपको यह वेरिफाई करना होगा कि आपका खाता एक एनपीसीआई और आधार-लिंक्ड बैंक खाता है।

सरकार का निर्देश

भारत सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खाते को आधार और एनपीसीआई से लिंक करने के लिए डाक विभाग को अथॉराइज किया है। इसलिए आपको जल्द से जल्द नजदीकी डाकघर से संपर्क कर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एक नया (डीबीटी इनेबल्ड) खाता खोलना चाहिए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपना ईकेवाईसी पूरा करना होगा।

कब आएगी 14वीं किश्त

पीएम किसान योजना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, 27 जुलाई, 2023 को सीकर, राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article