बिजनेस

PM Kisan 14th Installment Date: 28 जुलाई को आएगी पीएम किसान की 14वीं किस्त, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 08:49 AM IST

PM Kisan 14th Installment Date 28 July : पीएम किसान योजना के लाभार्थियों करोड़ों किसानों के खाते में इसी महीने 14 वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Image

पीएम किसान योजना

Photo : BCCL

PM Kisan 14th Installment Date 28 July: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों (Pm Kisan Yojna) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। करोड़ों किसानों के खाते में इसी महीने 14 वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से 14वीं किस्त की तारीख तय कर दी गई है। सरकारी बेवसाइट PM Events के मुताबिक, 28 जुलाई को देश के करीबन 9 करोड़ किसानों के खाते 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के 8.5 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) स्वयं बटन दबाकर ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसा भेजेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। बता दें पीएम किसान योजना की 13 वीं किस्त 27 फरवरी को कर्नाटक से जारी की गई थी।
PM kisan 14th installment date fixed

पीएम किसान

पीएम किसान योजना के फायदे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी कि पीएम किसान के तहत सरकार सभी पात्र किसानों को 6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। सरकार इसे तीन किस्तों में देती है। यह पैसा सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया जाता है। हाल ही में पीएम किसान पोर्टल पर फॉर्मर्स कार्नर में ही एक और सुविधा जोड़ी गई है। इसके बाद अब लाभार्थी अपने मोबाइल पर PM Kisan Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article