बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 7 अप्रैल 2026: लुढ़के रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 7 April 2026: दुनिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में भी सोने-चांदी की तरह उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर भी देश और दुनिया की परिस्थितियों का असर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 7 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत आज मंगलवार को बाजार ओपन होने से पहले तक 65,181 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 63,738 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 63,664 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्लैटिनम का भाव में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार भारत में प्लैटिनम का भाव 67 रुपये कम होकर 5,859 रुपये प्रति ग्राम हो गया। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 670 रुपये लुढ़कर 58,590 रुपये हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है। हालांकि, निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। अगर आप प्लैटिनम खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार के ताजा रुझानों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए प्लैटिनम के गहने खरीदने से पहले एक बार ताजा रेट जरूर जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,859₹58,590
मुंबई₹5,859₹58,590
कोलकाता₹5,859₹58,590
चेन्नई₹5,859₹58,590
पटना₹5,859₹58,590
लखनऊ₹5,859₹58,590
मेरठ₹5,859₹58,590
अयोध्या₹5,859₹58,590
कानपुर₹5,859₹58,590
गाजियाबाद₹5,859₹58,590
नोएडा₹5,859₹58,590
गुरुग्राम₹5,859₹58,590
चंडीगढ़₹5,859₹58,590
जयपुर₹5,859₹58,590
लुधियाना₹5,859₹58,590
गुवाहाटी₹5,859₹58,590
इंदौर₹5,859₹58,590
अहमदाबाद₹5,859₹58,590
सूरत₹5,859₹58,590
पुणे₹5,859₹58,590
नागपुर₹5,859₹58,590
नासिक₹5,859₹58,590
बैंगलोर₹5,859₹58,590
वडोदरा₹5,859₹58,590
भुवनेश्वर₹5,859₹58,590
कटक₹5,859₹58,590
केरल₹5,859₹58,590
रायपुर₹5,859₹58,590
हैदराबाद₹5,859₹58,590
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

आज के समय में एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ होना है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक चमक को सालों तक बरकरार रखता है और रोजमर्रा के उपयोग में भी आसानी से खराब नहीं होता। इसकी सफेद चमक फीकी नहीं पड़ती, इसलिए इसे डेली वियर के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, अन्य प्रकार के आभूषणों में प्लैटिनम का उपयोग अभी सीमित ही है। इसकी ऊंची कीमत और भारी वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसी ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन सोना और चांदी अब भी ज्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी में अंतर

इन तीनों धातुओं की अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी बेहद पसंद किया जाता है। वहीं, चांदी किफायती होती है और कई खूबसूरत डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें कम हों, उस समय प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article