बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 18 मार्च 2026: रेट में गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 18 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: ज्वेलरी डिमांड के साथ प्लैटिनम की कीमतों पर लोग नजर रखने लगे हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 18 March 2026 : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। भारत में प्लैटिनम के दाम फिर गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 6,260 रुपये प्रति ग्राम हो गया है, जो पहले के मुकाबले 115 रुपये कम है। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत भी घटकर 62,600 रुपये पर आ गई है। इसमें 1,150 रुपये की कमी दर्ज की गई है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव 6,375 प्रति ग्राम था। 10 ग्राम की कीमत 63,750 रुपये थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत बुधवार सुबह तक 69,253 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 67,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 67,547 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और रुपये की स्थिति का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई देता है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मांग और आपूर्ति में बदलाव के कारण प्लैटिनम के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में निवेशकों और आभूषण खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,260₹62,600₹6,26,000
मुंबई₹6,260₹62,600₹6,26,000
कोलकाता₹6,260₹62,600₹6,26,000
चेन्नई₹6,260₹62,600₹6,26,000
पटना₹6,260₹62,600₹6,26,000
लखनऊ₹6,260₹62,600₹6,26,000
कानपुर₹6,260₹62,600₹6,26,000
मेरठ₹6,260₹62,600₹6,26,000
अयोध्या₹6,260₹62,600₹6,26,000
गुरुग्राम₹6,260₹62,600₹6,26,000
चंडीगढ़₹6,260₹62,600₹6,26,000
गाजियाबाद₹6,260₹62,600₹6,26,000
नोएडा₹6,260₹62,600₹6,26,000
जयपुर₹6,260₹62,600₹6,26,000
लुधियाना₹6,260₹62,600₹6,26,000
गुवाहाटी₹6,260₹62,600₹6,26,000
इंदौर₹6,260₹62,600₹6,26,000
अहमदाबाद₹6,260₹62,600₹6,26,000
सूरत₹6,260₹62,600₹6,26,000
नागपुर₹6,260₹62,600₹6,26,000
पुणे₹6,260₹62,600₹6,26,000
नासिक₹6,260₹62,600₹6,26,000
वडोदरा₹6,260₹62,600₹6,26,000
बैंगलोर₹6,260₹62,600₹6,26,000
भुवनेश्वर₹6,260₹62,600₹6,26,000
कटक₹6,260₹62,600₹6,26,000
केरल₹6,260₹62,600₹6,26,000
रायपुर₹6,260₹62,600₹6,26,000
हैदराबाद₹6,260₹62,600₹6,26,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम आजकल तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबी उम्र है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित विकल्प

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए प्लैटिनम एक सुरक्षित धातु माना जाता है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे त्वचा पर एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही वजह है कि रिंग्स के लिए इसे खास तौर पर पसंद किया जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग क्यों

हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य आभूषणों में इसका उपयोग अभी भी सीमित है। यह सोने और चांदी की तुलना में महंगा और थोड़ा भारी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल अपेक्षाकृत कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में इसका उपयोग होता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।

सोना, चांदी और प्लैटिनम: हर धातु की अपनी पहचान

आभूषण खरीदने से पहले अलग-अलग धातुओं की खूबियों को समझना जरूरी है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के रूप में लोगों की पसंद बना हुआ है। चांदी भी अपनी किफायती कीमत और स्टाइलिश लुक के कारण लोकप्रिय है।

सही समय और बजट के साथ करें समझदारी भरी खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा फैसला होता है। खासतौर पर जब बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article