बिजनेस

पायलटों का बढ़ा आराम का समय, DGCA ने ड्यूटी के घंटों के नियमों में किया बदलाव

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 9, 2024, 04:34 PM IST

Pilots Duty Period Rules: फ्लाइट क्रू के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) मानदंड ऐसे समय में आ रहे हैं जब पायलटों की थकान को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

Image

पायलटों का बढ़ा आराम का समय, DGCA ने ड्यूटी के घंटों के नियमों में किया बदलाव

Pilots Duty Period Rules: पायलटों और क्रू मेंबर के बीच थकान को दूर करने के लिए, देश के एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने पायलट के लिए अनिवार्य सप्ताहिक आराम के समय को 36 घंटों से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है। डीजीसीए ने रात में काम करने वाले पायलटों के लिए अधिकतम उड़ान ड्यूटी अवधि को 13 घंटे से घटाकर 10 घंटे कर दिया है। वही रात के संचालन के दौरान उड़ान लैंडिंग की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी।

पायलटों की थकान को लेकर चिंताएं

फ्लाइट क्रू के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) मानदंड ऐसे समय में आ रहे हैं जब पायलटों की थकान को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। खासकर पिछले साल पायलटों की मौत के बाद। एयरलाइन ऑपरेटरों को 1 जून तक बदले नियमों का पालन करना जरूरी है। एयरलाइंस को अनिवार्य रूप से त्रैमासिक थकान रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है, जिसमें "गैर-दंडात्मक और गोपनीयता नीति का पालन करना होगा"। संशोधित मानदंडों में कहा गया है कि "थकान से उबरने के लिए पर्याप्त समय" सुनिश्चित करने के लिए उड़ान चालक दल के लिए साप्ताहिक आराम की अवधि को 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है।

रात के समय के विस्तार के संबंध में, बयान में कहा गया है कि सुबह के समय एक घंटे की वृद्धि पर्याप्त आराम सुनिश्चित करेगी और रात की ड्यूटी अवधि को भी करेगी,संशोधित नियमों में समय क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के संचालन को भी ध्यान में रखा गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article