बिजनेस

फार्मा कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज ने घोषित किया फाइनल डिविडेंड, Q4 FY25 में 10% का डिविडेंड

Dividend Declared: सिगाची इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹22.67 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 7% अधिक है। कंपनी की राजस्व में भी 23% की बढ़ोतरी हुई है। पूरे वर्ष का लाभ ₹92.31 करोड़ रहा। कंपनी ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10% यानी ₹0.10 का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है।

Image

डिविडेंड स्टॉक।

Dividend Declared: हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने ₹22.67 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर करीब 7% की वृद्धि दर्शाता है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹15.17 करोड़ था।

कंपनी की परिचालन से आय में भी 23% की वृद्धि हुई है, जो ₹128.2 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह ₹104.1 करोड़ थी। तिमाही खर्च बढ़कर ₹107.7 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की ₹94.1 करोड़ की तुलना में अधिक है।

वित्त वर्ष 2025 में सिगाची इंडस्ट्रीज ने ₹92.31 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि FY24 में यह ₹69.77 करोड़ था।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 10% का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹0.10 का लाभांश दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह डिविडेंड शेयरधारकों की आगामी AGM (वार्षिक आमसभा) में अनुमोदन के बाद वितरित किया जाएगा।

सिगाची इंडस्ट्रीज ने Trimax Bio Sciences Pvt Ltd की 1,07,17,672 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण भी मंजूर किया है। यह अधिग्रहण ₹37.22 करोड़ के अग्रिम/ऋण को इक्विटी में परिवर्तित कर किया गया है।

शेयर प्रदर्शन

शुक्रवार के कारोबार में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर BSE पर 1.50% चढ़कर ₹52.66 पर बंद हुए। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 17% गिर चुके हैं, लेकिन दो वर्षों में 192% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article