बिजनेस

PF Withdrawal Rule: पीएफ से अब एकसाथ निकालें पूरा पैसा, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सरकार ने देश के करोड़ों पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए ईपीएफओ के निकासी नियम में बदलाव किया है। इसके बाद अब अकाउंट होल्डर एक बार में 100% पैसा निकाल सकते हैं। आंशिक निकासी के नियमों को भी सरल बनाया गया है। अब 12 महीने की सेवा के बाद निकासी की जा सकती है।

Image

पीएफ निकासी प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने त्योहारों के दौरान अपने पीएफ अकाउंट होल्डर को एकसाथ कई राहत देने का ऐलान किया है। ईपीएफओ के अनुसार, अब जरूरत पड़ने पर ईपीएफओ के सदस्य अपने पीएफ खाते से 100% यानी पूरा पैसा निकाल सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने पढ़ाई, शादी, बीमारी या घर जैसी जरूरतों के लिए पैसा निकालना के नियम को आसान बना दिया है। सरकार ने इस कदम को लोगों के "ईज ऑफ लिविंग" की दिशा में बड़ा सुधार बताया है। अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आइए जानते हैं कि आप कैस घर बैठे आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।

पीएफ में जमा राशि ऑनलाइन कैसे निकाले?

ईपीएफ से पैसे की निकासी ऑफलाइन और ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन: EPF राशि निकालने के लिए क्लेम फॉर्म डाउनलोड करें

क्लेम फॉर्म (Aadhaar): अगर आपने UAN पोर्टल पर अपना Aadhaar और बैंक से लिंक कर लिया है और आपका UAN सक्रिय है, तो इस फॉर्म का इस्तेमाल करें।

फॉर्म भरें और सीधे संबंधित क्षेत्रीय EPFO ऑफिस में जमा करें, नियोक्ता के सत्यापन की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।

क्लेम फॉर्म-2 (Non-Aadhaar): अगर Aadhaar और बैंक अकाउंट लिंक नहीं है तो इस फॉर्म का इस्तेमाल करें।

फॉर्म भरें और संबंधित EPFO कार्यालय में नियोक्ता के सत्यापन (attestation) के साथ जमा करें। इसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।

EPF से ऑनलाइन पैसा कैसे निकालें?

  • ऑनलाइन EPF निकासी के लिए ये शर्तें पूरी होनी चाहिए:
  • UAN सक्रिय और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर काम कर रहा हो।
  • UAN में KYC लिंक (Aadhaar, PAN, बैंक विवरण और IFSC) हो।
  • अगर ये शर्तें पूरी हैं, तो नियोक्ता का सत्यापन जरूरी नहीं है।

UAN पोर्टल पर EPF निकासी के स्टेप्स

  • UAN पोर्टल पर जाएं। UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें, कैप्चा भरें और “Sign In” करें।
  • Manage > KYC पर जाएं और Aadhaar, PAN और बैंक विवरण की पुष्टि करें।
  • Online Services > Claim (Form-31,19,10C&10D) चुनें।
  • बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और Verify करें।
  • “Yes” पर क्लिक करके certificate of undertaking साइन करें।
  • Proceed for Online Claim पर क्लिक करें।
  • I Want To Apply For में निकासी का प्रकार चुनें:
  • Full EPF settlement
  • आंशिक PF निकासी
  • Pension withdrawal
  • फॉर्म भरें और सर्टिफिकेट क्लिक करके सबमिट करें। आवश्यकता होने पर स्कैन डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आपके क्लेक को सत्यापित करने के बाद पैसा अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

UAN के बिना EPF निकासी

  • PF निकासी फॉर्म भरें और Regional PF Office में जमा करें।
  • PF खाते के अल्फा-न्यूमेरिक नंबर से कार्यालय की अधिकारिता (Jurisdiction) देख सकते हैं।
  • पहचान सत्यापन (Bank Manager / Magistrate / Gazette Officer) जरूरी है।

EPF निकासी और टैक्स

  1. 5 साल से अधिक योगदान वाले PF पर निकासी टैक्स-फ्री है।
  2. 5 साल से कम योगदान पर और राशि ₹50,000 से अधिक होने पर TDS काटा जाता है।

EPF निकासी के लिए जरूरी पेपर

  • Universal Account Number (UAN)
  • EPF सब्सक्राइबर का बैंक खाता विवरण
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • रद्द किया हुआ चेक जिसमें IFSC कोड और खाता नंबर हो

ध्यान दें: EPFO ने कुछ मामलों में KYC-कॉम्प्लायंट UAN के लिए स्कैन किए गए चेक या बैंक पासबुक का सत्यापन अनिवार्य नहीं किया है। अगर Aadhaar और बैंक KYC सत्यापित हैं, तो रद्द किया हुआ चेक जरूरी नहीं है।

EPF निकासी की स्थिति (Status) कैसे देखें

  • UAN पोर्टल में लॉगिन करें – UAN और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • Online Services > Track Claim Status पर क्लिक करें।
  • Reference Number दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपके PF क्लेम की स्थिति दिखाई देगी।

पीएफ कस्टमर केयर नंबर

  • PF टोल-फ्री नंबर: 14470
  • EPF विवरण के लिए मिस्ड कॉल नंबर: 9966044425
  • PF बैलेंस पूछताछ (SMS): “EPFOHO UAN” 7738299899 पर भेजें
  • ईमेल: employeefeedback@epfindia.gov.in

कोई समस्या होने पर आप कॉल या मेल कर जानकारी मांग सकते हैं। आपको सही जानकारी दी जाएगी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article