बिजनेस

PF अकाउंट होल्डर की मौज! मिनटों में होगा सेटलमेंट, ATM से जल्द निकाल पाएंगे पैसा, जानें कब से?

अगर आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ कटता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप इस महीने के अंत तक पीएफ का पैसा एटीएम और यूपीआई के जरिये निकाल पाएंगे।

Image

एटीएम से पीएफ निकालें

PF withdrawal via ATM: PF अकाउंट होल्डर के लिए अच्छी खबर है। मई के आखिर तक ATM के जरिए PF का पैसा निकालना शुरू हो सकता है, जिससे लाखों पीएफ अकाउंट होल्डर को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल अपने डिजिटल ढांचे और काम करने के तरीकों को आधुनिक बनाने के लिए EPFO 3.0 लॉन्च किया था। यह नया सिस्टम, जिसके 2026 के मध्य तक पूरी तरह से लागू होने की उम्मीद है। इसके लागू होने के बाद PF से जुड़े सभी कामों को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बना देगा। इन नए बदलावों में प्रोविडेंट फंड तक ज्यादाआसान पहुंच, ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी के चुने हुए बैंक खाते में बिना किसी रुकावट के फंड ट्रांसफर शामिल हैं।

लंबी कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी

EPFO 3.0 के तहत एक अहम अपग्रेड यह है कि अब ATM और UPI के जरिए भी PF का पैसा निकाला जा सकेगा। UPI और ATM के जरिए PF बैलेंस निकालने से सब्सक्राइबर्स बिना किसी लंबे कागजी काम या ऑफिस जाए, आसानी से अपना पैसा जरूरत के वक्त निकाल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को खास ATM कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है, जिससे वे सीधे ATM से PF के पैसे निकाल सकेंगे। उम्मीद है कि ये कार्ड सदस्यों के PF अकाउंट से जुड़े होंगे, ताकि वे आसानी से पैसे निकाल सकें।

कुछ खास शर्तों को पूरा करना होगा

UPI या ATM के जरिए PF से पैसे निकालने के लिए, EPFO सदस्यों को कुछ खास शर्तों को पूरा करना होगा। उनके पास एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए, और यह KYC डॉक्यूमेंट्स जैसे कि आधार, PAN, अकाउंट नंबर और IFSC कोड से जुड़ा होना चाहिए। श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले महीने बताया कि EPFO ने 2025–26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए हैं, जबकि FY25 में यह संख्या 6.01 करोड़ थी। लगभग 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी के लिए किए गए थे, जो PF खातों तक आसान पहुंच को दर्शाता है, जिससे सदस्यों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अपनी बचत का इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि लगभग 71.11% एडवांस क्लेम ऑटो मोड के जरिए 3 दिनों के भीतर प्रोसेस किए गए, जो पिछले साल के 59.19% से ज्यादा है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article