Petrol Diesel Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए तेल की कीमतों में करीब 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का महंगा होना है। युद्ध शुरू होने से पहले जो क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था, वह अब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। इतनी भारी तेजी के कारण घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसकी भरपाई के लिए यह दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात बस इतनी है कि आज यानी बुधवार को कीमतों को स्थिर रखा गया है।