Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के दावों के बावजूद मध्य-पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), को फिर से बंद कर दिया है। ईरान का तर्क है कि इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाना जरूरी था। इस भू-राजनीतिक उथल-पुथल का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है, इसलिए होर्मुज में होने वाली किसी भी हलचल का असर सीधा हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज कितनी है पेट्रोल डीजल और एलपीजी की कीमत आपके शहर में?
आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के रेट्स
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
| नासिक | 95.50 | 89.50 |
आज एलपीजी का रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) | कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) |
| जयपुर | ₹916.50 | ₹2031.00 |
| मुंबई | ₹912.50 | ₹2031.00 |
| लखनऊ | ₹950.50 | ₹2201.00 |
| कोलकाता | ₹939.00 | ₹2208.00 |
| चेन्नई | ₹928.50 | ₹2246.50 |
| पटना | ₹1011.00 | ₹2365.00 |
भारत गैस (Bharat Gas) के लिए आप व्हाट्सएप नंबर 1800 22 4344 या मिस्ड कॉल नंबर 7710955555 का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 7715012345 पर IVRS कॉल कर सकते हैं या Hello BPCL ऐप और वेबसाइट my.ebharatgas.com के जरिए अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वहीं, HP Gas के ग्राहक व्हाट्सएप नंबर 9222201122 पर संदेश भेजकर या 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं। अन्य विकल्पों में 8888823456 पर IVRS कॉल, HP Pay मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट myhpgas.in शामिल हैं। अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी माध्यम को चुनकर आप मिनटों में गैस रिफिल बुक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
