दिल्ली एनसीआर में इतना है दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर हैं। यहां एक लीटर डीजल के लिए लोग 90.05 रुपये चुका रहे हैं।
अन्य मेट्रो शहरों में इतनी है पेट्रोल- डीजल की कीमत
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 94.24 रुपये है।
यहां है सबसे सस्ता और सबसे महंगा ईंधन
मौजूदा समय में राजस्थान के श्रीगंगानगर में ईंधन सबसे महंगा है, जबकि अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में यह सबसे सस्ता है। श्रीगंगानगर में लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.49 रुपये चुका रहे हैं, जबकि डीजल के लिए 98.24 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। पोर्ट ब्लेयरPetrol-Diesel Rate Today: में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.1 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
