बिजनेस

Petrol Diesel Price Hike: 12 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में कितना हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हुआ। यह पिछले 12 दिनों में चौथी बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी है। जानिए कहां कितना बढ़ी कीमतें।

Image

फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Photo : iStock

Petrol Diesel Price Hike : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। यह पिछले 12 दिनों में चौथी बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। तेल कंपनियों ने लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के बीच पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

चार मेट्रो शहरों के RSP (रिटेल सेलिंग प्राइस) इस प्रकार हैं:

MS (पेट्रोल) की कीमतें

  • दिल्ली Rs 102.12 (+2.61)
  • कोलकाता Rs 113.51 (+2.87)
  • मुंबई Rs 111.21 (+2.72)
  • चेन्नई Rs 107.77 (+2.46)

हाई स्पीड डीजल की कीमतें

  • दिल्ली Rs 95.20 (+2.71)
  • कोलकाता Rs 99.82 (+2.80)
  • मुंबई Rs 97.83 (+2.81)
  • चेन्नई Rs 99.55 (+2.57)
एक्सपर्टा्स का कहना है कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर भी पड़ सकता है, क्योंकि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जिसे लेकर आम जनता में नाराजगी देखी जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन से सफर करने वाले लोगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

उधर, विपक्ष ने भी ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार को टैक्स में कटौती कर जनता को राहत देनी चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article