Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल एलपीजी का रेट क्या है?: हर सुबह जब हम अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं, तो सूरज की किरणों के साथ-साथ एक और चीज हमारी जेब पर सीधा असर डालती है वह है पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की नई कीमतें। देश की तेल कंपनियां (OMCs) हर सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति को देखते हुए नए रेट जारी करती हैं। यह बदलाव सिर्फ गाड़ी चलाने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि आम आदमी की रसोई और फल-सब्जियों के दामों को भी प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का रेट...
आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट
| शहर (City) | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| हैदराबाद | ₹107.46 | ₹95.70 |
| इंदौर | ₹106.48 | ₹91.88 |
| पटना | ₹105.58 | ₹93.80 |
| जयपुर | ₹104.72 | ₹90.21 |
| मुंबई | ₹104.21 | ₹92.15 |
| पुणे | ₹104.04 | ₹90.57 |
| कोलकाता | ₹103.94 | ₹90.76 |
| बेंगलुरु | ₹102.92 | ₹89.02 |
| चेन्नई | ₹100.75 | ₹92.34 |
| नासिक | ₹95.50 | ₹89.50 |
| सूरत | ₹95.00 | ₹89.00 |
| नई दिल्ली | ₹94.72 | ₹87.62 |
| लखनऊ | ₹94.69 | ₹87.80 |
| अहमदाबाद | ₹94.49 | ₹90.17 |
| चंडीगढ़ | ₹94.30 | ₹82.45 |
आपके शहर में एलपीजी का रेट
| शहर (City) | LPG सिलेंडर की कीमत (₹) |
| वाराणसी | ₹976.50 |
| गोरखपुर | ₹975.00 |
| प्रयागराज | ₹965.50 |
| लखीमपुर खीरी | ₹956.50 |
| लखनऊ | ₹950.50 |
| अलीगढ़ | ₹931.00 |
| कानपुर | ₹928.00 |
| आगरा | ₹925.50 |
| हापुड़ | ₹919.00 |
| नोएडा | ₹910.50 |
| मेरठ | ₹910.50 |
कच्चे तेल का हाल
Trading Economics के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। वर्तमान में कच्चा तेल लगभग 98 डॉलर प्रति बैरल के पास है, जबकि ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर के पार पहुंच चुका है। बाजार में आई यह तेजी केवल बढ़ती मांग का नतीजा नहीं है, बल्कि युद्ध के हालात और सप्लाई चेन में पैदा हुई अनिश्चितता इसका बड़ा कारण है। इन हालातों ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।ईरानी तेल से सैंक्शन हटा
Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब का मानना है कि यदि युद्ध की स्थिति अप्रैल के अंत तक बनी रहती है, तो कच्चे तेल की कीमतें 180 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी छू सकती हैं। हालांकि, इस रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने से पहले कीमतों को 150 डॉलर का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करना होगा।
कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर लगे कड़े प्रतिबंधों में 30 दिनों के लिए ढील दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले का सीधा असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ेगा, क्योंकि इसके जरिए लगभग 130 से 140 मिलियन बैरल तेल वैश्विक बाजार में आने की उम्मीद है।
