बिजनेस

Petrol-Diesel, CNG Rate Today : कितने कम हुए फ्यूल के रेट? जानें 1 लीटर डीजल-पेट्रोल और 1KG सीएनजी के दाम

Diesel-Petrol Aur CNG Aaj Ka Bhav Sunday 25 January 2026 : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारतीय बाजार प्रभावित होता है। रोजाना डीजल-पेट्रोल और सीएनजी समेत अन्य फ्यूल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। देश के विभिन्न शहरों में 1 लीटर फ्यूल के दाम अलग-अलग दर्ज होते हैं। तो आइये जानते हैं रविवार को आपके शहर में 1 लीटर डीजल, 1 लीटर पेट्रोल और 1 किलो सीएनजी के रेट कितने हैं?

Image

आज ताजा फ्यूल रेट

Diesel-Petrol Aur CNG Aaj Ka Rate : देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों को लेकर लोगों की नजर रहती है। यह प्रत्येक भारतीय से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा मुद्दा है। रोजाना लोग अपनी जरूरत के मुताबिक, सुबह-सुबह जानना चाहते हैं कि आज ईधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है या कटौती हुई है। क्योंकि, यह डायरेक्ट किसानों, वाहन मालिकों और व्यापारियों की जेब पर असर डालता है। हालांकि, इसमें एक साथ किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं रहती, लेकिन कुछ कंपनियां सुबह ईधन की नई दरें जारी करती हैं, जो पिछले दिन के मुकाबले कम या ज्यादा हो सकती हैं। अधिकतर, कच्चे तेल के वैश्विक स्तर पर भाव डॉलर-रुपये की एक्सचेंज रेट, केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट मुख्य कारक हैं। तो आइये जानते हैं आज देशभर के विभिन्न शहरों में ईधन के दाम कितने हैं?

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम अक्सर बहुत तेजी से गिरते या बढ़ते नहीं हैं। फिर भी जब कभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आती है तो स्वाभाविक है कि भारत में फ्यूल की कीमत प्रभावित होती हैं। इसके अतिरिक्त फ्यूल की कीमत वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), एक्साइज ड्यूटी और डीलरों द्वारा भी प्रभावित होती हैं।

शहर पेट्रोल/लीटर कीमतडीजल/लीटर कीमतसीएनजी/लीटर कीमत
दिल्ली94.8187.7185.7
मुंबई103.4990.0180.5
जयपुर104.7190.2191.91
भोपाल106.5191.8890.25
कानपुर94.4487.4996
लखनऊ94.6987.896.75
पटना105.2290.0287.9
बरेली94.7987.998
इंदौर106.4891.8895.45
नोएडा94.878885.7
गाजियाबाद94.6987.7985.7

क्यों रोजाना तेल की कीमतों में होते हैं बदलाव

दरअसल, फ्यूल की कीमते अंतर्राष्टीय बाजार पर निर्भर करती हैं। यदि इंटरनेशनल मार्कंट में तेज की कीमत डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर डिपेंड करती है तो तेल कंपनियां रोज नये रेट तय करती हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से प्रत्येक शहर में विभिन्न ऑयल कंपनियां अपने-अपने दाम तय करती हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में राज्यों के मुकाबले दाम कम रहते हैं। यहां अंकित फ्यूल की कीमतें mypetrolprice.com से ली गई हैं। आप अपने शहर में ताजा भाव यहां से देख सकते हैं। यहां अंकित मूल्यों में कटौती या बढ़ोतरी संभव है। लिहाजा, इसे ही अंतिम सत्य न मानें। लेकिन हमारी कोशि आप तक सही जानकारी पहुंचाने की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article