Pepsi New Ad: क्या आज आपकी नींद भी किसी लोकप्रिय अंग्रेजी अखबार के पहले पन्ने पर छपे पेप्सी के विज्ञापन को देखकर खुली है? यह गर्मियों को लेकर पेप्सी की बड़ी शुरुआत है। यह विज्ञापन हाफ-टाइम की सोच से बाहर निकलने की बात करता है। जब हाथों में पेप्सी को थामकर हर पल खास हो सकता है, तो फिर किसी हाफ-टाइम का इंतजार क्यों करना? कुछ पल होते हैं, जिनकी तैयार की जाती है और बहुत से पल अपने आप जीवन में आ जाते हैं। पेप्सी का नया ‘एनी टाइम इज पेप्सी टाइम (हर पल पेप्सी का पल)’ कैंपेन भी यही कहता है। यह जिंदगी में अचानक आने वाले पलों को जी लेने का संदेश देने वाला कैंपेन है।
यह सहज, सरल और बिल्कुल उसी तरह का संदेश है, जो लोगों के दिल में बस जाता है। पेप्सी ने क्रिएटिव मार्केटिंग की दुनिया के हास्य-विनोद के उन दिनों को वापस लाते हुए पुरानी यादों से गुदगुदाने का काम भी किया है। लोगों ने इस बात को महसूस भी किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘मेकिंग द मोस्ट ऑफ एवरी मूमेंट – नो ब्रेक्स नीडेड (हर पल का भरपूर आनंद - ब्रेक की जरूरत नहीं)’। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘लव हाउ दिस जस्ट फिट्स इनटू एवरी मूमेंट (मुझे पसंद है कि यह हर पल में कैसे फिट बैठता है)’। यह विज्ञापन ‘नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट’ के उन पुराने दिनों की यादें ताजा करने वाला है, जब किसी स्पॉटलाइट के बिना ही पेप्सी ने सबको अपना दीवाना बना लिया था।
जिन्हें याद होगा, वो जानते हैं कि ‘नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट’ सिर्फ एक कैंपेन नहीं था, यह अपने आप में एक कल्चरल मूमेंट जैसा था। यह एक ब्रांड की तरफ से उठाया गया कदम था, जिसने लोगों को आकर्षित किया और यह साबित किया कि कभी-कभी बहुत ज्यादा कोशिश न करना ही जीत के लिए जरूरी होता है। और अब, दशकों बाद पेप्सी एक बार फिर वही सहज आत्मविश्वास जगाने के लिए तैयार है।
इस कैंपेन को लेकर पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘पेप्सिको इंडिया में हम हमेशा ग्राहकों को केंद्र में रखकर हर काम करते हैं। ‘एनीटाइम इज पेप्सी टाइम’ कैंपेन की लॉन्चिंग के साथ हम इस बार गर्मी के मौसम में रिफ्रेशमेंट को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है, जहां हर छोटे या बड़े पल को ठंडी पेप्सी के साथ एंजॉय करने के एक मौके में बदल दिया जाएगा। इस गर्मी ‘ये दिल मांगे मोर’ के साथ पेप्सी का आनंद लें। यह एक कल्चरल मूवमेंट है, जहां जिंदगी में अचानक आए पलों को महसूस करने और पेप्सी के साथ हर पल को जी लेने का संदेश है। दोस्तों के साथ स्पोर्ट्स स्क्रीनिंग पार्टी हो, कोई अनप्लान्ड ट्रिप हो या फिर यूं ही काम से लिया गया कोई ब्रेक हो, पेप्सी किसी भी पल और हर पल आपके उस पल को खास बनाने के लिए तैयार है। अच्छे पल इंतजार नहीं करते हैं और उन्हें पेप्सी के साथ और भी खास बनाया जा सकता है।’
इस कैंपेन के बारे में हवास क्रिएटिव इंडिया की चीफ क्रिएटिव ऑफिस एवं जॉइंट एमडी अनुपमा रामास्वामी ने कहा, ‘पेप्सी हमेशा से ऐसा ब्रांड रहा है, जिसने गुदगुदाने वाले अंदाज में धारणाओं को चुनौती दी है। जब हम प्रशंसकों के उत्साह को देखते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह ऊर्जा कभी कम नहीं होती, उत्साह कभी धीमा नहीं पड़ता, तो फिर उनका रिफ्रेशमेंट क्यों इंतजार करे? इसीलिए, हमेशा चुनौतियों के साथ बढ़ने की ब्रांड की छवि के साथ हमने दिन को खास बनाने का फैसला लिया। 1950 के दशक में पेप्सी ने कहा था, ‘एनी वेदर इज पेप्सी वेदर (हर मौसम, पेप्सी का मौसम)।’ उसी उत्साह और सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने तैयार किया है ‘एनी टाइम इज पेप्सी टाइम (हर पल पेप्सी का पल)’। क्योंकि पेप्सी हर उस पल के लिए है, जो आपके लिए खास है।’
ब्रांड ने हमेशा से लोगों को कुछ ज्यादा देने के बारे में सोचा है – मोर फिज (ज्यादा फिज), मोर एक्साइटमेंट (ज्यादा उत्साह), मोर रीजन्स टू पॉप ओपन ए बोटल (बोतल खोलने की ज्यादा वजहें)। ‘ये दिल मांगे मोर’ के साथ यह कैंपेन पेप्सी की उस सोच को मजबूती देता है, जो है- आज में जीना और हर सिप को खास बनाना। गर्मिंयों के मौके पर एक बोल्ड और रिफ्रेशिंग रिमाइंडर – क्योंकि बात जब बेहतरीन स्वाद की हो, तो इंतजार किस बात का?
