बिजनेस

Penny Stock Under Rs 50: ₹30 का Penny Stock हुआ एक्टिव! Vishal Fabrics के शेयरों में तेजी, जानें वजह

Vishal Fabrics के शेयर आज सुर्खियों में हैं। कंपनी ने Chiripal Textile Mills और Quality Exim में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

Image

Vishal Fabrics के शेयरों में आज उछाल

Photo : iStock

Penny Stock Under Rs 50: बीएसई (BSE) में लिस्टेड एक माइक्रोकैप टेक्सटाइल कंपनी Vishal Fabrics Ltd के शेयरों में आज जबरदस्त हलचल देखी गई। कंपनी के शेयर आज ₹29.97 पर खुले, जो पिछले बंद स्तर ₹28.13 से काफी ऊंचा था। शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक ₹30.49 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। सुबह 11 बजे तक, यह शेयर 2% की बढ़त के साथ ₹28.60 पर मजबूती से ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने बढ़ाई हिस्सेदारी, निवेशकों में बढ़ा भरोसा

Vishal Fabrics के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी की एक बड़ी घोषणा रही। कंपनी ने अपनी सहयोगी फर्म Chiripal Textile Mills के 1,73,825 इक्विटी शेयर ₹201 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे हैं। इस अधिग्रहण की कुल कीमत ₹3.49 करोड़ रही। इस नए अधिग्रहण से पहले, Vishal Fabrics की Chiripal Textile Mills में 37.72% हिस्सेदारी थी, जो अब बढ़कर 42.36% हो गई है।

इसके अलावा, कंपनी ने Quality Exim Pvt Ltd के 1,92,000 शेयर ₹260 प्रति शेयर की दर से खरीदे। इस अधिग्रहण की कुल कीमत ₹4.99 करोड़ रही। अब Vishal Fabrics की Quality Exim में हिस्सेदारी 28.03% हो गई है।

Vishal Fabrics का प्रदर्शन और शेयरधारिता

  • प्रमोटर्स: 69% हिस्सेदारी
  • FIIs (विदेशी निवेशक): 3.44% हिस्सेदारी
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक: 27.56% हिस्सेदारी

पिछले एक साल में Vishal Fabrics के शेयरों ने 44% का रिटर्न दिया है, जबकि दो वर्षों में 54% की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने वर्ष 2022 में 2:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, जिससे निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article