बिजनेस

Paytm SEBI Notice: पेटीएम को सेबी ने दी चेतावनी, कंपनी के शेयर गिरे, जानें क्या होगा असर

Paytm SEBI Notice: सेबी द्वारा दी गई चेतावनी में साफ तौर पर कहा गया है कि कंपनी ने उचित मंजूरी के बिना तय सीमा से अतिरिक्त रकम का लेन-देन किया था। इस चेतावनी पर पेटीएम ने कहा है कि उसके काम-काज पर कोई असर नहीं होगा। और वह सेबी को उसका जल्द जवाब देगी।

Image

पेटीएम

Photo : iStock

Paytm SEBI Notice:पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) को सेबी से चेतावनी मिली है। ये चेतावनी वित्त वर्ष 2022 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd) के साथ अन-ऑथराइज्ड रिलेटेड पार्टी लेन-देन को लेकर दी गई है। सेबी द्वारा दी गई 15 जुलाई को दी गई चेतावनी में कहा गया है कि उचित मंजूरी के बिना वन97 कम्युनिकेशंस ने पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लेन-देन किया था। सेबी ने यह भी कहा है कि 'इस उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लिया गया है। इसके खबर के आने के बाद पेटीएम के शेयर 1.92 फीसदी तक (11.52 बजे) गिर गए और वह 460.65 रुपये ट्रेड कर रहे थे।

क्या है चेतावनी का मतलब

सेबी द्वारा दी गई चेतावनी में साफ तौर पर कहा गया है कि उचित मंजूरी के बिना वन97 कम्युनिकेशंस ने तय सीमा से अतिरिक्त रकम का लेन-देन किया था। सेबी ने यह भी कहा है कि भविष्ट में आपको सतर्क रहना होगा। और ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इससे बचना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सेबी की चेतावनी से साफ है कि पेटीएम के लिए यह बड़ी वार्निंग है। और अगर भविष्य में कोई लापरवाही होती है तो उसके परिणाम कंपनी को भुगतने होंगे।

पेटीएम ने क्या कहा

सेबी की चेतावनी पर एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि सेबी द्वारा भेजे गए पत्र की वजह से उसे फाइनेंशियल, ऑपरेशनल या किसी दूसरे कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसने यह भी कहा है कि कंपनी ने लगातार SEBI के नियमों का पालन किया है। और वह ऊंचे कंप्लायंस स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलाावा कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही SEBI को अपना जवाब सौंपेगी। इसके पहले 31 जनवरी 2024 को, रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि, डिपॉजिट, कोई क्रेडिट या वॉलेट टॉप अप करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article