बिजनेस

PayPal & UPS Layoff: पेपाल ने किया 2500 लोगों की छंटनी का ऐलान, यूपीएस के 12000 कर्मचारी होंगे बेरोजगार

PayPal & UPS Layoff: अमेरिकी पेमेंट फर्म पेपाल होल्डिंग्स 2024 में लगभग 2,500 लोगों को निकालने पर विचार कर रही है। कंपनी अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में 9% की कटौती कर सकती है।

Image

पेपाल और यूपीएस में होगी छंटनी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पेपाल ने किया छंटनी का ऐलान
  • यूपीएस भी करेगी छंटनी
  • दोनों हैं अमेरिकी कंपनी

PayPal & UPS Layoff: दुनिया भर में छंटनी का सिलसिला जारी है। बहुत सी कंपनियां छटंनी कर चुकी है और कई करने की तैयारी में हैं। इस बीच अमेरिकी पेमेंट फर्म पेपाल होल्डिंग्स 2024 में लगभग 2,500 लोगों को निकालने पर विचार कर रही है। कंपनी अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में 9% की कटौती कर सकती है। इसके अलावा अमेरिका की ही यूनाइटेड पार्सल सर्विस इंक (यूपीएस) ने भी 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यूपीएस अपने कोयोट ट्रक ब्रोकरेज बिजनेस की बिक्री के अवसर तलाश रही है। ये कंपनी के सीईओ कैरोल टोमे के कमजोर मांग और हायर यूनियन लेबर कॉस्ट के प्रभाव को करने के लिए उठाया जाने वाला कदम है।

ये भी पढ़ें -

पेपाल के सीईओ के लेटर में हुआ खुलासा

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेपाल में छंटनी का खुलासा 30 जनवरी को कंपनी के सीईओ एलेक्स क्रिस के एक लेटर में हुआ है। क्रिस ने लेटर में कहा है कि हम 2024 के दौरान डायरेक्ट कटौती और ओपन रोल्स को खत्म करके अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 9 प्रतिशत हिस्सा कम कर देंगे।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार PayPal के लो-मार्जिन वाले बिजनेस प्रोडक्ट में जोरदार वृद्धि हुई है, जबकि Apple जैसे प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते दबाव के कारण इसके ब्रांडेड प्रोडक्ट की वृद्धि धीमी हो गई है।

यूपीएस की हालत खराब

यूपीएस की फाइनेंशियल स्थिति कमजोर हुई है। कंपनी की सालाना बिक्री में 9.3 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि 2024 में इसकी सेल्स में 1.1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की उम्मीद है। चौथी तिमाही में इसके डिलीवरी वॉल्यूम में 7.5 प्रतिशत की कुल गिरावट यूरोप और अमेरिका में नरम मांग के कारण आई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article