बिजनेस

Women Investor in Stock Market: शेयर बाजार में बढ़ रही महिला निवेशकों की भागीदारी, उत्तर-पूर्वी राज्य हैं सबसे आगे

Women Investor in Stock Market: देश में महिला निवेशकों का शेयर बाजार की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है और वे पुरुषों के मुकाबले अधिक निवेश कर रही हैं। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एम्फी और क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया कि औसत रूप से महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक राशि निवेश करती हैं।

Image

शेयर बाजार में महिला निवेशक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही
  • मिजोरम है सबसे आगे
  • हरियाणा, राजस्थान और बिहार हैं पीछे

Women Investor in Stock Market: देश में महिला निवेशकों का शेयर बाजार की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है और वे पुरुषों के मुकाबले अधिक निवेश कर रही हैं। यह जानकारी रविवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एम्फी और क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया कि औसत रूप से महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक राशि निवेश करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने महिलाओं के एयूएम योगदान में राष्ट्रीय औसत को पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें -

मिजोरम सबसे आगे

मिजोरम में महिला निवेशकों की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में हिस्सेदारी 44.1 प्रतिशत है, जिसके बाद नागालैंड में 39.1 प्रतिशत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 38.6 प्रतिशत, सिक्किम में 37.9 प्रतिशत, गोवा में 37.2 प्रतिशत और नई दिल्ली में 36.8 प्रतिशत है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में एयूएम में महिलाओं की हिस्सेदारी 33.3 प्रतिशत से 35.4 प्रतिशत के बीच है।

नई दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बढ़ी भागीदारी

कई पूर्वोत्तर राज्य महिला-केंद्रित सांस्कृतिक मानदंडों के कारण अलग पहचान रखते हैं, जो महिलाओं को वित्तीय निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि आर्थिक केंद्र जैसे नई दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में निवेश में महिलाओं की भागीदारी में इजाफा हुआ है। इसकी वजह वित्तीय जागरूकता, आर्थिक गतिविधियों और साक्षरता दर में इजाफा होना है।

हरियाणा, राजस्थान और बिहार हैं पीछे

हरियाणा, राजस्थान और बिहार में एयूएम में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है। इसकी वजह कम साक्षरता दर और वित्तीय समावेशन का कम होना है। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला निवेशकों का एयूएम बीते पांच वर्षों में बढ़कर मार्च 2024 में 11.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि मार्च 2019 में 4.59 लाख करोड़ रुपये था।

देश के शीर्ष 30 मेट्रो शहरों के बाद आने वाले बी30 शहरों में महिलाओं की एयूएम में हिस्सेदारी 2024 में बढ़कर 25.2 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2019 में 20.1 प्रतिशत थी। वहीं, यह दिखाता है कि गैर-मेट्रो शहरों में महिला निवेशकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article