बिजनेस

पाकिस्तानी शेयर बाजार को मिला अमेरिका-ईरान में सुलह का इनाम, 14191 अंक उछला KSE 100

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर से दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। लेकिन, पाकिस्तानी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स KSE 100 ने ऐतिहासिक 14191 अंक की रैली की है। अमेरिका-ईरान में सुलह में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है।

Image

पाकिस्तानी शेयर बाजार में तेजी

Pakistan Stock Market KSE 100 Rally : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबर ने पाकिस्तान के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई। पाकिस्तानी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स KSE-100 ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला, जिससे निवेशकों का भरोसा लौटा और बाजार में जोरदार खरीदारी के चलते ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

सीजफायर ने बदला बाजार का मूड

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और सीजफायर की घोषणा के बाद पूरी दुनिया के साथ पाकिस्तान के शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है। पश्चिम एशिया में स्थिरता की उम्मीद ने निवेशकों के बीच जोखिम लेने की क्षमता बढ़ाई, जिससे बाजार में तेज खरीदारी देखने को मिली।

KSE-100 में ऐतिहासिक उछाल

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क KSE-100 Index करीब 14,191 अंक उछलकर 8% से ज्यादा चढ़ गया। यह इंडेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी में से एक है, जिसने बाजार में तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया।

तेज रैली के चलते ट्रेडिंग पर ब्रेक

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल डॉन की रिपार्ट के मुताबिक इतनी तेज उछाल के बाद एक्सचेंज के नियमों के तहत ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यह कदम बाजार में अत्यधिक वोलैटिलिटी को नियंत्रित करने और निवेशकों को अचानक उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए उठाया गया।

होर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से राहत

सीजफायर के तहत ईरान द्वारा Strait of Hormuz को फिर से खोलने की सहमति बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर बनी। यह वैश्विक तेल सप्लाई के लिए अहम मार्ग है, जिसके खुलने से ऊर्जा बाजार में स्थिरता और लागत में कमी की उम्मीद बढ़ी है।

पहले भारी गिरावट के बाद तेज रिकवरी

इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। हालिया तेजी को उसी गिरावट की रिकवरी के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां निवेशकों ने तेजी से पोजिशन बनानी शुरू की। अगर इस साल अब तक का प्रदर्शन देखें, तो KSE 100 5 फीसदी नीचे है। वहीं, पिछले तीन महीने के टाइम फ्रेम में भी देखें, तो यह इंडेक्स करीब 12% नीचे है।

बाजारइंडेक्सलेटेस्ट लेवलबदलाव (अंक)बदलाव (%)कुल मार्केट कैप
भारतNIFTY 5023,997.35+873.70+3.78%~₹445 लाख करोड़
भारतBSE Sensex77,562.90+2,946.32+3.95%~₹445 लाख करोड़
पाकिस्तानKSE-100 Index164,000+ (इंट्राडे)+14,191~+8%~₹4–6 लाख करोड़

भारत के सामने बच्चा है पाकिस्तानी बाजार

भले ही पाकिस्तानी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स में बुधवार को 14 हजार अंक और करीब 8 फीसदी की रैली देखने को मिली। लेकिन, भारतीय शेयर बाजार के सामने पाकिस्तानी बाजार छोटे बच्चे जितना है। पाकिस्तानी शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये है। जबकि, भारतीय बाजार का मार्केट कैप करीब 500 लाख करोड़ है। भारतीय बाजार का आज मार्केट कैप ही करीब 17 लाख करोड़ बढ़ा, जो कि पाकिस्तानी बाजार के कुल मार्केट कैप से करीब 4 गुना ज्यादा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article