बिजनेस

जॉकी के कपड़े बनाने वाली कंपनी को जबरदस्त मुनाफा, अब हर शेयर पर देगी 150 रुपए

Page Industries Shares: पेज इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से ‘इनरवियर’, ‘स्विमवियर’ आदि बनाने और उसके वितरण में विशेषज्ञता रखती है। यह भारत में अपने दो बड़े ब्रांड जॉकी और स्पीडो के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के पास भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, यूएई, ओमान और कतर में जॉकी ब्रांड के लिए विशेष लाइसेंस है।

Image

Page Industries Share (Pic credit: Istock)

Photo : iStock

Page Industries Shares: परिधान बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 21.52 प्रतिशत बढ़कर 200.79 करोड़ रुपये हो गया है। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी को बिक्री में वृद्धि, आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता और लागत अनुकूलन से मदद मिली है। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 165.22 करोड़ रुपये था।

कितना हुआ मुनाफा

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़कर 1,316.56 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,277.51 करोड़ रुपये थी। कर पूर्व आय 21.1 प्रतिशत बढ़कर 294 करोड़ रुपये रही। कुल खर्च सालाना आधार पर मामूली गिरावट के साथ 1,061.15 करोड़ रुपये और कुल आय 3.17 प्रतिशत बढ़कर 1,331.36 करोड़ रुपये रही। परिणामों पर प्रबंध निदेशक वी. एस. गणेश ने कहा, ‘‘ हमने तिमाही में 21.5 प्रतिशत की कर-पश्चात वृद्धि हासिल की है। हम अपने उपभोक्ताओं तक पहुंच का विस्तार जारी रखेंगे..

क्या करती है कंपनी

इस बीच, कंपनी ने अलग से शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बृहस्पतिवार को आयोजित अपनी बैठक में अपने निदेशक मंडल को सूचित किया कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया है। पेज इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से ‘इनरवियर’, ‘स्विमवियर’ आदि बनाने और उसके वितरण में विशेषज्ञता रखती है। यह भारत में अपने दो बड़े ब्रांड जॉकी और स्पीडो के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के पास भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, यूएई, ओमान और कतर में जॉकी ब्रांड के लिए विशेष लाइसेंस है। इसके अलावा भारत में स्पीडो ब्रांड के स्विमवियर बनाने, विपणन और वितरण का भी लाइसेंस है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article