Owais Metal and Mineral Processing IPO GMP: ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के आईपीओ को जोरदार रेस्पॉन्स मिला। इसका आईपीओ 221.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। इस आईपीओ में 3,195,200 शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे, जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 70,67,13,600 शेयरों के लिए आवेदन मिला। ये पब्लिक इश्यू 26 फरवरी को खुला था और 28 फरवरी को बंद हुआ। दमदार रेस्पॉन्स के बाद इसके शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) भी काफी हाई-फाई चल रहा है। आगे जानिए कितना है इसका मौजूदा जीएमपी।
ये भी पढ़ें -
करीब 150 फीसदी है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 125 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 87 रु तय हुआ है। यानी इसका जीएमपी करीब 150 फीसदी है। इससे निवेशकों का पैसा शेयर की लिस्टिंग पर ढाई गुना से अधिक हो गया है।
कितना था प्राइस बैंड
ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 83 रुपये से 87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। लॉट साइज न्यूनयम 1,600 शेयरों की थी। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 1,39,200 रुपये थी।
क्या है कंपनी का बिजनेस
2022 में शुरू की गई ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग लिमिटेड मेटल्स और मिनरल्स के प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग में लगी हुई है। कंपनी उर्वरक और मैंगनीज सल्फेट प्लांट के लिए मैंगनीज ऑक्साइड (एमएनओ), स्टील और कास्टिंग इंडस्ट्री के लिए एमसी फेरो मैंगनीज और स्टील इंडस्ट्री की तरह हाई हीट की आवश्यकता वाली भट्टियों के लिए चारकोल बनाती करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
