ONGC Share Price Target: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद दोनों सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच ब्रोकरेज Jefferies ने सरकारी तेल कंपनियों में से एक ONGC के शेयर पर BUY कॉल दिया है और साथ ही टारगेट प्राइस भी बताया है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.17 फीसदी बढ़त के साथ 286.10 पर बंद हुए हैं।
ONGC पर Jefferies ने क्या कहा?
ब्रोकरेज Jefferies ने इस स्टॉक के शेयर प्राइस में हुई रिकवरी को ब्रोकरेज ने अच्छा बताया है। हालांकि ब्रोकरेज ने इसके उत्पादन वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है लेकिन तीसरी तिमाही में केजी का बढ़ना प्रमुख ट्रिगर है। जेफरिज ने आगे कहा कि केजी बेसिन की Profitability एक चिंता का विषय है, बेहतर वसूली से उच्च ऑपरेटिंग कॉस्ट की भरपाई होनी चाहिए।
ONGC Share Price Target
ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर अपने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है और इसका Share Price Target 390 रुपये के पार कर दिया है।
ONGC Share Price: शेयर में दिखी तेजी
कंपनी के शेयर एनएसई पर 1.17 फीसदी बढ़त के साथ 286.10 पर बंद हुए हैं। इसका शेयर आज 284 रुपये पर खुला। इसने आज 292.95 रुपये का हाई और 284 रुपये का लो लेवल बनाया। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 3.60 लाख करोड़ रुपये रहा।
ONGC Share Price History: 3 साल में 166 फीसदी का रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 3 प्रतिशत से अधिक, पिछले 6 महीने में 50 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1साल में 77 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 166 प्रतिशत से अधिक, पिछले 5 साल में 68 प्रतिशत से अधिक और पिछले 10 साल में 30 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।
ONGC Dividend History, Bonus Issue
BSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने फरवरी 2024 में 4 रुपये का डिविडेंड, साल 2023 में तीन बार- नवंबर में 5.75 रुपये, अगस्त में 0.50 रुपये, फरवरी में 4 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने अपने निवेशकों को दो बार बोनस इश्यू दिया है। 2016 में कंपनी ने 1:2 का बोनस और 2011 में 1:1 का बोनस इश्यू दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
।
