बिजनेस

Om Power IPO GMP: 175 के शेयर के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू, पैसा डबल करने का मौका या ट्रैप?

IPO Market में फिलहाल सुस्ती का माहौल है। ज्यादातर इश्यू सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर कमजोर हैं। ओम पावर आईपीओ की शुरुआत भी सुस्ती के साथ हुई है। चेक करें GMP ट्रेंड और कंपनी के फंडामेंटल।

Image

ओम पावर आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू

Om Power IPO GMP: पावर सेक्टर की कंपनी Om Power Transmission के IPO के लिए सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन निवेशकों की प्रतिक्रिया उम्मीद से ठंडी दिख रही है। दोपहर तक सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.19 गुना रहा, जबकि GMP भी घटकर ₹4 पर आ गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या यह IPO निवेशकों के लिए मौका है या कमजोर डिमांड का संकेत देता ट्रैप?

पैरामीटरडिटेलपैरामीटरडिटेल
IPO ओपनिंग डेट09 अप्रैल 2026IPO क्लोजिंग डेट13 अप्रैल 2026
प्राइस बैंड₹166 – ₹175फेस वैल्यू₹10
कुल इश्यू साइज₹150 करोड़कुल शेयर85,75,000
फ्रेश इश्यू75,75,000 शेयरOFS10,00,000 शेयर
लॉट साइज85 शेयरमिनिमम निवेश₹14,875
पोस्ट इश्यू मार्केट कैप₹568 – ₹599 करोड़QIB कोटा50%
रिटेल कोटा35%NII कोटा15%
लीड मैनेजरBeeline Capital Advisorsरजिस्ट्रारMUFG Intime India

पहले दिन ही फीकी मांग

IPO के पहले दिन यानी 9 अप्रैल सुबह 11:09 बजे तक कुल सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.19x रहा। रिटेल कैटेगरी में 0.14x, QIB (एंकर छोड़कर) में 0.40x और NII में महज 0.02x सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि शुरुआती निवेशक उत्साह काफी कमजोर है, खासकर हाई नेटवर्थ निवेशकों की दिलचस्पी लगभग न के बराबर दिखी।

उपयोगराशि (₹ करोड़)उपयोगराशि (₹ करोड़)
वर्किंग कैपिटल55कर्ज चुकाना25
कैपेक्स (मशीनरी)11.2जनरल कॉर्पोरेटशेष

GMP में गिरावट

ग्रे मार्केट में भी संकेत बहुत मजबूत नहीं हैं। IPO का लेटेस्ट GMP घटकर ₹4 रह गया है, जो एक दिन पहले ₹7 था। इसके आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹179 बैठता है, यानी सिर्फ करीब 2.29% का संभावित रिटर्न। साफ है कि फिलहाल बाजार इस IPO को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं है।

घट रहा प्रीमियम

GMP ट्रेंड पर नजर डालें तो 8 अप्रैल को ₹7 का प्रीमियम था, जो अब गिरकर ₹4 हो गया है। इससे पहले यह ₹1.5 तक भी रहा है। यानी लगातार उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर और मजबूत डिमांड का अभाव दिख रहा है। यह ट्रेंड अक्सर संकेत देता है कि लिस्टिंग गेन सीमित रह सकता है।

पैरामीटरFY23FY24FY25
रेवेन्यू (₹ करोड़)120.2182.8279.4
EBITDA (₹ करोड़)11.914.535.7
PAT (₹ करोड़)6.27.422.1
EBITDA मार्जिन (%)9.97.912.8
PAT मार्जिन (%)5.24.17.9
ROE (%)14.414.630.4
ROCE (%)17.519.240.1
Debt/Equity (x)0.60.50.3

मजबूत फंडामेंटल

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के फंडामेंटल मजबूत नजर आते हैं। 744 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक, 52% रेवेन्यू CAGR और 88% PAT ग्रोथ जैसे आंकड़े पॉजिटिव हैं। इसके बावजूद शुरुआती सब्सक्रिप्शन और GMP यह बता रहे हैं कि बाजार फिलहाल इस ग्रोथ पर पूरी तरह भरोसा नहीं जता रहा।

पैरामीटरवैल्यूपैरामीटरवैल्यू
Revenue CAGR (FY23-25)52.4%EBITDA CAGR72.9%
PAT CAGR88.2%ऑर्डर बुक (Dec 2025)₹744.6 करोड़
बुक-टू-बिल रेशियो2.7xP/E (FY25, IPO)27.1x
RoE (FY25)30.4%RoCE (FY25)40.1%

कमजोर सेंटिमेंट

भले ही कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं। लेकिन, मार्केट में ओवरऑल सेंटिमेंट कमजोर होने की वजह से ज्यादातर IPO को निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पहले दिन के शुरुआती सब्सक्रिप्शन ट्रेंड बता रहे हैं कि ओम पावर आईपीओ को लेकर भी सेंटिमेंट कमजोर है।

पैसा डबल या ट्रैप?

Om Power Transmission IPO को लेकर “पैसा डबल या ट्रैप” का जवाब तीन पहलुओं को देखकर दिया जा सकता है। SBI Securities के IPO Note में इसे लॉन्ग टर्म के लिए Subscribe करने की सलाह दी गई है। यह कंपनी की 744 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक और 50%+ रेवेन्यू ग्रोथ जैसे फंडामेंटल्स पर आधारित है । लेकिन, दूसरी तरफ GMP घटकर सिर्फ ₹4 रह गया है, जिससे लिस्टिंग गेन महज 2-3% का संकेत मिलता है, और पहले दिन का सब्सक्रिप्शन भी कमजोर 0.19x रहा है, खासकर NII की बेहद कम भागीदारी बड़ा रेड फ्लैग है।

ऐसे में साफ है कि यह IPO शॉर्ट टर्म में पैसा डबल करने का मौका नहीं, बल्कि सिर्फ लॉन्ग टर्म नजरिए से चुना जाने वाला दांव है, वरना जल्दबाजी में निवेश करने वालों के लिए यह ट्रैप भी बन सकता है। मौजूदा डेटा साफ इशारा करता है कि यह IPO शॉर्ट टर्म लिस्टिंग गेन के लिहाज से बहुत आकर्षक नहीं दिख रहा। हालांकि, लॉन्ग टर्म में सेक्टर ग्रोथ और कंपनी का विस्तार इसे एक संभावित दांव बना सकता है। ऐसे में यह IPO “हाई रिस्क, मॉडरेट रिटर्न” वाली कैटेगरी में नजर आता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article