बिजनेस

NTPC Green Energy IPO: LIC के बाद ये सरकारी कंपनी ला रही 10 हजार करोड़ का IPO, 4 बैंकों का हुआ चुनाव

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2024, 12:41 PM IST

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सोलर एनर्जी, ग्रीन हाईड्रोजन और ग्रीन अमोनिया जैसी चीजों पर करेगी। इस बड़े आईपीओ के लिए कंपनी ने 4 इंवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव भी कर लिया है।

Image

NTPC ग्रीन एनर्जी

Photo : iStock

NTPC Green Energy IPO: NTPC ग्रीन एनर्जी जल्द ही नया आईपीओ लाने वाली है। यह आईपीओ 10,000 करोड़ रुपये का होगा। यह 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाद किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का सबसे बड़ा IPO होगा। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सोलर एनर्जी, ग्रीन हाईड्रोजन और ग्रीन अमोनिया जैसी चीजों पर करेगी। इस बड़े आईपीओ के लिए कंपनी ने 4 इंवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव भी कर लिया है।

किन बैंको को चुना गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंस और बोलियों के बाद आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को चुना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीबीआई कैपिटल की बोली सबसे कम रहीं। गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज और डीएएम कैपिटल सहित दस निवेश बैंकों ने आईपीओ जनादेश के लिए बोली लगाई थी। हालांकि एनटीपीसी, आईडीबीआई कैपिटल, नुवामा, आईआईएफएल और एचडीएफसी बैंक की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स

IPO से मिले अमाउंट का उपयोग एनर्जी बदलाव यानी ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए करना होगा। एनटीपीसी के चेयरमैन और एमडी गुरदीप सिंह ने दिसंबर में कहा कि उनकी कंपनी अगले 1-2 साल में अपनी हरित ऊर्जा इकाई को लिस्ट करने पर विचार कर रही है, क्योंकि उसे भविष्य में बिजली की अधिक मांग की संभावना दिख रही है। कंपनी ने 2030 तक 60,000 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपासिटी हासिल करने का टारगेट रखा है। एनटीपीसी की पूर्ण सब्सिडियरी यूनिट की वर्तमान में क्षमता 3,400 मेगावाट से अधिक है। जबकि 26,000 मेगावाट के प्रोजेक्ट कई लेवर पर हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article