Share Market Today NSE Holiday Global Market : भारतीय बाजार आज सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते बंद है। लेकिन, ग्लोबल मार्केट्स में इस दौरान तबाही मची हुई है। खासतौर पर एशियाई बाजारों के खुलते ही बिकवाली हावी हो गई है। जापान के बेंचमार्क इंडेक्स Nikkei में जहां करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, टेक और AI हैवी दक्षिण कोरियाई इंडेक्स KOSPI में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट
वहीं, अमेरिकी फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures सोमवार को शुरुआती कारोबार में 515 अंक लुढ़ककर 52,204.46 तक चला गया है। हालांकि, जल्दी ही रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स अब हरे निशान में करीब 52580 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है।
Gift Nifty में आई बड़ी गिरावट
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय बाजार का ग्लोबल फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty भी कमजोरी के सेंटिमेंट दिखा रहा है। कारोबार की शुरुआत में गिफ्ट निफ्टी 23,460 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि, अब हरे निशान में 23500 के करीब कारोबार कर रहा है।
भारतीय बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर आज, 14 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। NSE और BSE दोनों पर इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग बंद रहेगी। NSE के हॉलिडे कैलेंडर में 14 सितंबर को ट्रेडिंग हॉलिडे मार्क किया गया है। बाजार में ट्रेडिंग हॉलिडे और सेटलमेंट हॉलिडे अलग-अलग होते हैं। ट्रेडिंग हॉलिडे पर एक्सचेंज पर कारोबार ही नहीं होता, जबकि सेटलमेंट हॉलिडे में ट्रेडिंग जारी रह सकती है लेकिन क्लियरिंग और सेटलमेंट प्रभावित हो सकता है।
MCX पर शाम को होगी ट्रेडिंग
Commodity Market का शेड्यूल अलग है। MCX पर सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, इसके बाद शाम के सत्र में ट्रेडिंग शुरू होगी। सामान्य परिस्थितियों में यह सत्र रात 11:30 बजे तक चलता है और लागू US Daylight Saving Time के दौरान रात 11:55 बजे तक बढ़ सकता है।
एशियाई बाजारों में दबाव
भारतीय बाजार बंद होने के बीच एशियाई संकेत कमजोर हैं। सुबह 7:31 बजे के आसपास Nikkei 225 701 अंक यानी 1.10% नीचे 63,310 के आसपास था। वहीं KOSPI 177 अंक यानी 2.57% गिरकर 6,732 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Taiwan Weighted भी 1.66% नीचे था। Hong Kong का Hang Seng 0.66% और Shanghai Composite करीब 0.26% नीचे था। दूसरी तरफ Gift Nifty 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 23,483 के आसपास था, जो मंगलवार को भारतीय बाजार खुलने पर शुरुआती दिशा का संकेत दे सकता है।
तेल की कीमतों में उछाल
Global commodity market में crude oil में तेज बढ़त नजर आई। Brent crude करीब 2.21% बढ़कर 106.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि WTI crude करीब 2.28% चढ़कर 102.34 डॉलर पर था।
आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार?
गणेश चतुर्थी के बाद 2026 में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को प्रकाश पर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
