बिजनेस

क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं भर पा रहे? ब्याज कम करने के आसान तरीके

अगर आप भी हर महीने पूरा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपना ब्याज घटा सकते हैं और कर्ज का बोझ हल्का कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान टिप्स जिनसे आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल को कम कर सकते हैं।

Image

Credit Card Bill Hacks

आजकल क्रेडिट कार्ड लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक फाइनेंशियल टूल बन गया है। शॉपिंग पर डिस्काउंट, कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और मूवी-डील्स जैसी सुविधाएं हर किसी को लुभाती हैं। लेकिन अगर खर्च की प्लानिंग न हो, तो यही कार्ड कर्ज का जाल बन सकता है। अक्सर लोग ऑफर्स के लालच में जरूरत से ज्यादा खर्च कर लेते हैं और महीने के अंत में भारी-भरकम क्रेडिट कार्ड बिल सामने आ जाता है। ऐसे हालात में पूरा बकाया चुकाना आसान नहीं होता और ब्याज का बोझ बढ़ने लगता है।

अगर आप भी हर महीने पूरा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपना ब्याज घटा सकते हैं और कर्ज का बोझ हल्का कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान उपाय:

हर महीने पूरा पेमेंट करें

सबसे बेहतर यही है कि हर महीने क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुका दें। इससे न तो ब्याज देना पड़ेगा और न ही आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा। चाहें तो ऑटो-डेबिट या पेमेंट रिमाइंडर सेट कर लें।

न्यूनतम से ज्यादा भुगतान करें

अगर पूरा बिल भरना संभव न हो, तो कम से कम न्यूनतम (Minimum Due) से ज्यादा राशि जरूर भरें। इससे आपका ब्याज कम होगा और धीरे-धीरे कर्ज घटेगा।

बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प

कई बैंक और कार्ड कंपनियां बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा देती हैं। यानी आप अपने मौजूदा कार्ड के कर्ज को किसी दूसरे कम ब्याज दर वाले कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे ब्याज बोझ घटेगा। लेकिन ध्यान रखें, समय पर EMI चुकाना जरूरी है।

बैंक से बातचीत करें

अगर फाइनेंशियल स्थिति कमजोर है, तो सीधे बैंक से बात करें। कई बार बैंक ग्राहक की स्थिति देखकर ब्याज दर घटा देते हैं या आसान किस्तों में पेमेंट का विकल्प देते हैं।

बकाया को EMI में बदलें

बकाया रकम को EMI में बदलना भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आप छोटे-छोटे मासिक भुगतान में अपना कर्ज चुका सकते हैं और ब्याज दर भी सामान्य से कम रहती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article