बिजनेस

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में सुस्ती ! अगले हफ्ते नहीं आएगा कोई नया IPO, मगर इन 3 इश्यू में कर सकेंगे निवेश

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कोई नया आईपीओ नहीं खुलने जा रहा है। ऐसा कई हफ्तों के बाद होगा कि किसी सप्ताह में कोई भी नया IPO नहीं खुलने जा रहा है। हालांकि तीन ऐसे आईपीओ हैं, जिनमें आप अगले हफ्ते निवेश कर सकेंगे।

Image

अगले हफ्ते नहीं आ रहा कोई नया IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते नहीं आ रहा कोई नया IPO
  • पहले से खुले हुए 3 IPO में कर सकेंगे निवेश
  • तीनों हैं एसएमई IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कोई नया आईपीओ नहीं खुलने जा रहा है। ऐसा कई हफ्तों के बाद होगा कि किसी सप्ताह में कोई भी नया IPO नहीं खुलने जा रहा है। हालांकि तीन ऐसे आईपीओ हैं, जिनमें आप अगले हफ्ते निवेश कर सकेंगे। ये तीनों आईपीओ SME कैटेगरी के हैं और तीनों ही बीते हफ्ते खुल चुके हैं। मगर ये तीनों आईपीओ अगले हफ्ते बंद होंगे। इनमें रेटागियो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Retaggio Industries IPO), स्पिनारू कमर्शियल (Spinaroo Commercial IPO) और इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस (Infonative Solutions IPO) के आईपीओ शामिल हैं। आगे जानिए इनकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

रेटागियो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Retaggio Industries IPO)

रेटागियो इंडस्ट्रीज का आईपीओ 27 मार्च को खुला था, जबकि 02 अप्रैल को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 07 अप्रैल को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 25 रु है। आईपीओ का साइज 15.50 करोड़ रु है, जबकि लॉट साइज 6000 शेयरों की है। यानी कम से कम 6000 शेयरों की लॉट में IPO में आवेदन किया जा सकेगा।

स्पिनारू कमर्शियल (Spinaroo Commercial IPO)

स्पिनारू कमर्शियल का आईपीओ 28 मार्च को खुला था, जबकि 03 अप्रैल को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 08 अप्रैल को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 51 रु है। आईपीओ का साइज 10.17 करोड़ रु है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस (Infonative Solutions IPO)

इन्फोनेटिव सॉल्यूशंस का आईपीओ भी 28 मार्च को खुला था, जबकि 03 अप्रैल को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 08 अप्रैल को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 75-79 रु है। आईपीओ का साइज 24.71 करोड़ रु है, जबकि लॉट साइज 1600 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article