NIFTY PREDICTION 2025: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने भविष्यवाणी की है कि निफ्टी 2025 में 26,000 तक जा सकता है, जो कि इस समय के आलटाइम हाई 26,277.35 से थोड़ा कम है। जेफरीज़ का मानना है कि अगले साल निफ्टी 10% तक रिटर्न दे सकता है।
2025 में निफ्टी का रिटर्न
जेफरीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी को 2025 में 10% रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने लार्ज कैप शेयरों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। जेफरीज़ का कहना है कि अगले साल स्मॉल और मिड-कैप स्टॉक्स की तुलना में लार्ज कैप कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
जेफरीज की टॉप पिक्स 2025
2025 के लिए जेफरीज़ ने ICICI Bank, Axis Bank, State Bank of India (SBI), Bharti Airtel, JSW Steel, TVS, Coal India, Godrej Properties और Sun Pharma जैसी कंपनियों को अपनी टॉप पिक्स में शामिल किया है। यह कंपनियां 2025 में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।
ग्लोबल मार्केट के प्रभाव से घरेलू बाजार में गिरावट
ग्लोबल मार्केट की कमजोरी और मिले-जुले कारोबार के चलते 13 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ शुरुआत की, और बाद में तेज बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान, रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में गिरावट आई।
रेपो रेट में कटौती की संभावना
जेफरीज ने यह भी भविष्यवाणी की है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी बेंचमार्क नीतिगत दर में 50 आधार अंकों की कमी कर सकता है। इससे बाजार को सहारा मिल सकता है और इंफ्लेशन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
