बिजनेस

HDFC Bank के नए शेयर सोमवार को होंगे लिस्ट, 3.28 लाख करोड़ की थी मर्जर डील

HDFC Bank-HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का 40 अरब डॉलर का मेगा मर्जर 1 जुलाई को प्रभावी हुआ हुआ। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों ने 13 जुलाई से स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार बंद कर दिया।

Image

एचडीएफसी बैंक के नए शेयर सोमवार को होंगे लिस्ट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक के नये शेयर सोमवार को होंगे लिस्ट
  • एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक के साथ हो गया विलय
  • 3.28 लाख करोड़ रु की थी डील

HDFC Bank-HDFC Merger: एचडीएफसी (HDFC) का एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में विलय हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एक सर्कुलर के अनुसार अब नई यूनिट यानी एचडीएफसी बैंक के शेयर सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। शुक्रवार को, बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसने एचडीएफसी लिमिटेड के एलिजिबल शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू के 3,11,03,96,492 नए इक्विटी शेयर एलॉट किए हैं।

मर्जर डील के अनुसार, एचडीएफसी लिमिटेड के हर शेयरधारक को उसके 25 शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिले।

कौन से शेयर होंगे लिस्ट

बैंक ने कहा एलॉट किए गए इक्विटी शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा और एचडीएफसी बैंक के मौजूदा इक्विटी शेयरों के साथ सभी मामलों में बराबर रैंक दिया जाएगा। इसी के साथ बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल 559,17,98,806 शेयरों से बढ़कर 753,75,69,464 शेयर हो जाएगी।

कितनी है पब्लिक शेयरहोल्डिंग

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एलॉटमेंट के बाद, बैंक ने अपना शेयरहोल्डिंग पैटर्न भी पेश किया है। कैटेगरी-I के तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास अब नई यूनिट में 50.46% हिस्सेदारी है, जो एक तिमाही पहले 29.54% थी।

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का विलय

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का 40 अरब डॉलर का मेगा मर्जर 1 जुलाई को प्रभावी हुआ हुआ। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों ने 13 जुलाई से स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार बंद कर दिया। बैंक ने शेयर एलॉटमेंट के लिए पात्र शेयरधारकों को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि 12 जुलाई निर्धारित की थी।

शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर एनएसई पर 0.2% बढ़कर 1,644.50 रुपये पर बंद हुए। नई कंपनी में सिंगापुर सरकार की 2.67% और इनवेस्को मार्केट्स फंड की 1.21% हिस्सेदारी है। मार्च के अंत तक बैंक में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 18.47% थी, जो बढ़कर 19.13% हो गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article