बिजनेस

New Business Ideas : LPG गैस डीलरशिप लेने का मौका, सरकारी कंपनियों के लिए घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: आप सरकारी और प्राइवेट कंपनियों से एलपीजी गैस की डीलरशिप ले सकते हैं। सरकारी कंपनियों में इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस शामिल हैं।

Image

कई कंपनियां देती हैं एलपीजी गैस की डीलरशिप

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई सरकारी कंपनियां एलपीजी गैस डीलरशिप देती हैं
  • इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस शामिल हैं
  • गो गैस भी देती है एलपीजी गैस डीलरशिप

New Business Ideas with Low Investment : यदि आप किसी नये काम की तलाश में हैं तो फिर यह खबर आपके काम आएगी। दरअसल हम यहां आपको एक नये बिजनेस आइडिया के बारे में बातएंगे। ये बिजनेस आइडिया है LPG गैस की डीलरशिप का। यदि आप किसी सरकार तेल कंपनी से गैस एजेंसी की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आगे बताए जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं।

ये कंपनियां देती हैं एलपीजी गैस की डीलरशिप

4 कंपनियां एलपीजी गैस डीलरशिप दे रही हैं। इनमें 3 सरकारी और 1 प्राइवेट कंपनी शामिल हैं। प्राइवेट कंपनी है Go Gas, जबकि सरकारी कंपनियों में Indane (IOCL की सब्सिडरी), Bharat Gas (BPCL की सब्सिडरी) और HP Gas (HPCL की सब्सिडरी) शामिल हैं।

आप इन कंपनियों की डीलरशिप के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

4 तरह की है डीलरशिप

सरकारी कंपनियों की LPG गैस डीलरशिप 4 तरह की है : -

  • शहरी वितरक
  • रर्बन (शहरी और गांव दोनों) वितरक
  • ग्रामीण वितरक
  • दुर्गम क्षेत्रीय वितरक
बता दें कि एलपीजी वितरक चयन की वेबसाइट पर जाकर आप सरकारी कंपनियों में किसी की डीलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां कर सकते हैं डायरेक्ट अप्लाई

आप इस लिंक पर जाकर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। आपको एलपीजी वितरक चयन को समय समय पर चेक करना होगा, क्योंकि यहां पर एलपीजी डीलरशिप देने के लिए सरकारी कंपनियां नोटिफिकेशन डालती हैं।

एचपी और इंडेन गैस ने भी अपनी वेबसाइटों पर एलपीजी वितरक चयन का लिंक दिया हुआ है। जबकि भारत गैस की डीलरशिप की जानकारी के लिए आप एलपीजी वितरक के अलावा इसकी साइट पर भी जा सकते हैं।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

जब आप एलपीजी वितरक चयन साइट पर जाएंगे तो वहां 4 कैटेगरियां दे गई हैं, जिनका जिक्र हमने ऊपर किया है। उन्हीं के नीचे आपको 'Read More' का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप बाकी जानकारी ले सकते हैं। जैसे कि अलग-अलग कैटेगरियों के लिए रिफंडेबल फीस कितनी है।

विभिन्न कैटेगरियों के लिए अलग है फीस

रिफंडेबल फीस ओबीसी और एससी/एसटी कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। ये फीस शहरी वितरक, रर्बन वितरक, ग्रामीण वितरक और दुर्गम क्षेत्रीय वितरक कैटेगरियों के लिए भी अलग-अलग है। वहीं अगर आप गो गैस की डीलरशिप चाहते हैं तो 7620250251 पर या info@gogas.co पर मेल कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article