बिजनेस

Naturewings Holidays IPO: खुल गया नेचरविंग्स हॉलिडेज का IPO, 60% पहुंचा GMP, चेक करें बाकी जरूरी डिटेल

Naturewings Holidays IPO GMP: नेचरविंग्स हॉलिडेज को FY24 में 21.9 करोड़ रुपये की कुल इनकम पर 1.12 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। आईपीओ से आने वाले फंड का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Image

खुल गया नेचरविंग्स हॉलिडेज का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नेचरविंग्स हॉलिडेज का IPO खुला
  • 60 फीसदी है जीएमपी
  • 10 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Naturewings Holidays IPO GMP: नेचरविंग्स हॉलिडेज का एसएमई आईपीओ आज मंगलवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये पब्लिक इश्यू 5 सितंबर को बंद होगा। कंपनी का टार्गेट एसएमई आईपीओ के जरिए करीब 7 करोड़ रुपये जुटाना और बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर शेयर लिस्ट करना है। आईपीओ में 9.5 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने आईपीओ में शेयरों का रेट 74 रुपये रखा है और निवेशक एक लॉट में 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी (Naturewings Holidays GMP)

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार नॉन-लिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर 45 रुपये के जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) पर कारोबार कर रहे हैं। ये इश्यू प्राइस से 60% अधिक है। नेचरविंग्स हॉलिडेज एक टूरिज्म कंपनी है जिसका मेन फोकस भारत, नेपाल और भूटान में पूरे हिमालयी क्षेत्र पर है।

यह हिमालय पर्वतमाला की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल और क्यूरेटेड हॉलिडे पैकेज ऑफर करती है।

कितना कमाया प्रॉफिट (Naturewings Holidays Financial Results)

कंपनी को FY24 में 21.9 करोड़ रुपये की कुल इनकम पर 1.12 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। आईपीओ से आने वाले फंड का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कब होगी लिस्टिंग

आईपीओ में बिकने वाले शेयरों का लगभग 50% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 50% Non-Institutional Investors के लिए आरक्षित है। शेयरों का अलॉटमेंट 6 सितंबर को होगा। कंपनी का शेयर 10 सितंबर को लिस्ट होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article