बिजनेस

एक के बाद एक Crypto अरबपतियों की जा रही जान, नहीं सुलझ रहा मौतों का रहस्य

Mysterious Deaths of Crypto Billionaires: फोर्सिथ की मौत क्रिप्टो एंट्रेप्रेन्योर्स की रहस्यमयी मौतों की सीरीज का सबसे ताजा मामला है। इससे पहले अप्रैल में, Cash App के निर्माता और Square के पूर्व टेक चीफ बॉब ली की सैन फ्रांसिस्को में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

क्रिप्टो अरबपतियों की रहस्यमयी मौतें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रहस्यमयी तरीके से जा रही क्रिप्टो अरबपतियों की जान
  • नहीं सुलझ रहा मौतों का रहस्य
  • 2020 में शुरू हुआ था सिलसिला

Mysterious Deaths of Crypto Billionaires: क्रिप्टो बीते कुछ समय में कई क्रिप्टोकरेंसी दिग्गजों और अरबपतियों की रहस्मयी मौत हुई है। इस कड़ी में ताजा मामला डॉ जॉन फोर्सिथ का है, जो क्रिप्टो सेक्टर का एक बड़ा नाम और अरपबति थे। वे एक इमरजेंसी रूम डॉक्टर थे। 30 मई को गोली से घायल उनका शव मिला। वे कैसविले, मिसौरी (अमेरिका) में मर्सी हॉस्पिटल में काम करते थे। मगर वे एक हफ्ते से लापता थे। अस्पताल के पास उनकी खुली हुई कार मिली, जिसमें उनका बटुआ, पासपोर्ट, लैपटॉप और काम के लिए ब्रीफकेस सहित सारा सामान रखा हुआ था। वे ONFO कॉइन के फाउंडर भी थे। जॉन फोर्सिथ से पहले कई क्रिप्टो अरबपति संदिग्ध हालत में मृत पाए गए हैं।

किस-किस की हुई मौत

याहू फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार फोर्सिथ की मौत क्रिप्टो एंट्रेप्रेन्योर्स की रहस्यमयी मौतों की सीरीज का सबसे ताजा मामला है। इससे पहले अप्रैल में, Cash App के निर्माता और Square के पूर्व टेक चीफ बॉब ली की सैन फ्रांसिस्को में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिछले साल जून में, एक विवादास्पद बिटकॉइन अरबपति मिर्सिया पोपेस्कू कोस्टा रिका में डूब गए। अनुमान है कि उनकी प्राइवेट की तक एक्सेस के बिना उनकी क्रिप्टो संपत्ति हमेशा के लिए खो गई है।

नहीं मिल रहा सुराग

कॉइन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल ही MakerDAO के को-फाउंडर निकोलाई मुशेगियन प्यूर्टो रिको समुद्र तट पर मृत पाए गए। उन्होंने ट्वीट किया था कि खुफिया एजेंसियां उनके पीछे हैं। उसके कुछ घंटे बाद ही उनका शव मिला। वहीं अरबपति ब्रोकर जेवियर बायोस्का 22 नवंबर को एस्टेपोना, स्पेन में मृत पाए गए।

उस समय, स्पेन में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के लिए बायोस्का की जांच की जा रही थी।

और भी अमीरों की गई जान

पिछले साल ही 23 नवंबर को Amber Group के को-फाउंडर टियांटियन कुलैंडर की नींद में रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई। ठीक दो दिन बाद, रूसी क्रिप्टो अरबपति व्याचेस्लाव टैरन की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

चल रही हैं अफवाहें

इन मौतों से अफवाहों का बाजार गर्म है। ये मौतें चिंता का कारण हो सकती हैं, लेकिन क्रिप्टो इंडस्ट्री साजिशों के लिए अपने आकर्षण के लिए भी जानी जाती है। इसी तरह की एक मौत मई 2020 में सामने आई जब बंद हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज QuadrigaCX के सीईओ की भारत यात्रा के दौरान उनकी रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई। फिलहाल इन मौतों के रहस्य पर पर्दा नहीं उठा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article