बिजनेस

Most Expensive City: यहां रहने में छूट जाएंगे पसीने, भारत में एशिया का सबसे महंगा शहर, जानें दिल्ली का कौन स्थान

Most Expensive City: कॉस्ट ऑफ लिविंग की मर्सर सर्वे 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर बन गया है। एशिया का सबसे महंगा शहर हांगकांग है, जानिए दिल्ली का कौन सा स्थान है।

Image

मुंबई फिर बना देश का सबसे महंगा शहर (तस्वीर-Canva)

Most Expensive City : भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे महंगे शहर के तौर पर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। मुंबई ने दिल्ली जैसे शहर को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एशिया में, पहले नंबर पर मुंबई और दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां खर्चे और रहने की लागत, दोनों ही मामले में यह सबसे महंगा शहर है। रैंकिंग में मुंबई 6 पायदान ऊपर चढ़ गया है, जबकि दिल्ली दो पायदान ऊपर आई है।

एशिया में 21वें स्थान पर मुंबई

कॉस्ट ऑफ लिविंग की मर्सर सर्वे 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई अब प्रवासियों के लिए एशिया में 21वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली सर्वे किए गए स्थानों में 30वें पोजीशन पर है। मर्सर में इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत काफी हद तक मजबूत स्थिति में है।

ये है महंगा होने की वजह

भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। सर्वे के अनुसार, रोजगार वृद्धि, मध्यम वर्ग का बढ़ता दायरा और समग्र आर्थिक विकास जैसे कारकों ने देश में रहने की लागत को प्रभावित किया है। राहुल शर्मा ने कहा कि मुंबई की रैंकिंग में वृद्धि के बावजूद, भारतीय शहरों में रहने की कम लागत ने मल्टीनेशनल कंपनियों या भारतीय कंपनियों को वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने में काफी हद तक फायदा हुआ है।

दुनिया में टॉप पर हांगकांग

दुनिया में हांगकांग ने एक बार फिर रहने के लिए सबसे महंगे शहर की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। इस साल के सर्वे में, मुंबई 11 पायदान चढ़कर वैश्विक स्तर पर 136वें स्थान पर पहुंच गया है।

दिल्ली 164 वें स्थान पर

रैंकिंग में शामिल अन्य भारतीय शहरों में 4 पायदान की उछाल पर नई दिल्ली (164), 5 पायदान की गिरावट के साथ चेन्नई (189), 6 पायदान की गिरावट के साथ बेंगलुरु (195), स्थिरता पर हैदराबाद (202), 8 पायदान की उछाल के साथ पुणे (205) और 4 पायदान की उछाल के साथ कोलकाता (207) है।

इस मामले में मुंबई और पुणे सबसे महंगे शहर

सर्वे में कहा गया है कि ऊर्जा और लागत के मामले में मुंबई और पुणे सबसे महंगे शहर बने हुए हैं। शर्मा ने कहा कि घरेलू मांग और मजबूत सेवा क्षेत्र द्वारा संचालित हमारी संपन्न अर्थव्यवस्था वैश्विक प्रतिभा के लिए एक स्थिर वातावरण प्रदान करती है। (इनपुट आईएएनएस)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article